IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे मैच में 249 रन बनाकर भी भारत हारा

IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर की। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 9 गेंद रहते जीत हासिल की।

IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे मैच में 249 रन बनाकर भी भारत हारा

भारतीय क्रिकेट टीम

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

WI LIVE Score: 252/4 (18.3)

IND Score: 249/5 (20)

IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में कप्तान शे होप के शतक की बदौलत 6 विकेट से हराया। हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने शेप होप और रदरफोर्ड के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 9 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शे होप ने नाबाद 102 रन बनाए। वेस्टइंडीज टीम की टी20 इंटरनेशनल में ये सबसे सफल रन चेज है।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। संजू ने 41 गेंद में 82 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए। पूरन 4 और शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए। रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंद में 24 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 37 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने होप के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 गेंद में 120 रन जोड़े। शे होप ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई। भारत के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 22 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे सात रन ही बना पाए। संजू सैमसन ने 41 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। भारत ने पहला मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया है। मैथ्यू फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को टीम में शामिल किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज की टीम ने रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 6 विकेट से हराया। कप्तान शे होप ने 45 गेंद में नाबाद 102 रन की पारी खेली। भारत द्वारा मिले 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 9 गेंद रहते जीत हासिल कर लिया।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज जीत के करीब

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज की टीम दूसरा टी20 मैच जीतने के करीब पहुंच गई है। टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए सिर्फ 10 रन चाहिए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मैच

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारत द्वारा मिले 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंद में 27 रन चाहिए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज को 24 गेंद में चाहिए 51 रन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंद में 51 रन चाहिए। होप 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: कुलदीप ने होप-रदरफोर्ड की साझेदारी तोड़ी

IND vs WI 2nd T20I Live Score: कुलदीप यादव ने 15वें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद में 84 रन बनाए। अपनी पारी में रदरफोर्ड ने सात चौके और इतने ही छक्के लगाए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: अर्शदीप ने दिए सिर्फ 8 रन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को सिर्फ 8 रन ही बनाने दिए। वेस्टइंडीज को 36 गेंद में 72 रन बनाने हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 80 रन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 42 गेंद में 80 रन चाहिए। रदरफोर्ड और होप अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: शेरफेन रदरफोर्ड ने ठोकी फिफ्टी

IND vs WI 2nd T20I Live Score: बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 24 गेंद में 50 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: मयंक यादव ने कैच छोड़ा

IND vs WI 2nd T20I Live Score: मयंक यादव ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को आसान कैच छोड़ा है। रदरफोर्ड 19 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: कप्तान शे होप ने लगाई फिफ्टी

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह अपनी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगा चुके हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज के 100 रन हुए पूरे

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने 9वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। शे होप और रदरफोर्ड लगातार बड़े शॉट खेल रहे हैं।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा

IND vs WI 2nd T20I Live Score: तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने तीसरे ओवर में तीसरा विकेट झटका है। उन्होंने रोवमैन पॉवेल को क्लीन बोल्ड किया। पॉवेल 13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने बदले गियर

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में शुरुआती झटकों से उबरते हुए गियर बदले हैं। चार ओवर में टीम ने दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। होप 29 और पॉवेल 14 रन बनाकर खेल रहे।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: मयंक यादव ने पहले ओवर में झटके दो विकेट

IND vs WI 2nd T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। कामिल पूरन दो गेंद में चार रन ही बना सके। जबकि शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए। मयंक यादव ने दोनों विकेट चटकाए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रनों का लक्ष्य

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारतीय टीम ने रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। संजू ने सर्वाधिक 81 रन बनाए।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: कप्तान श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत का पांचवां विकेट गिरा

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 215 रन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 34 और तिलक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: संजू सैमसन ने शतक लगाने का मौका गंवाया

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 41 गेंद में 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। शमार ने उन्हें आउट किया।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: शिवम दुबे सस्ते में लौटे पवेलियन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: ऑलराउंडर शिवम दुबे 10 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोस्टन चेज ने मैच में तीसरा विकेट झटका है। इससे पहले उन्होंने अभिषेक और ईशान किशन को आउट किया।

Share

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारत ने पूरे किए 150 रन

IND vs WI 2nd T20I Live Score: भारतीय टीम ने 13वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन शतक की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि श्रेयस की जगह शिवम दुबे क्रीज पर उतरे हैं।

Share

First Published : October 9, 2026, 14:50 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे मैच में 249 रन बनाकर भी भारत हारा