गुवाहाटी में Ind vs WI दूसरा वनडे मैच आज, जान लीजिए यहां कैसा है विराट और रोहित का रिकॉर्ड?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली और रोहित शर्मा आज फिर से मैदान पर उतरेंगे। इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज खेला जाना है। गुवाहाटी में आयोजित होने वाले इस मैच से पहले जान लीजिए कि वहां दोनों का रिकॉर्ड कैसा है? 

Virat Kohli Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा जब मैदान पर होते हैं तो यह क्रिकेट फैंस के लिए अब किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता, क्योंकि दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और ऐसे में टीम इंडिया का वनडे मैच होना, फैंस के लिए एक खुशखबरी होती है। गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। टीम इंडिया की निगाहें सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। विराट अपनी दमदार लय बरकरार रखना चाहेंगे, जबकि हिटमैन रोहित की नजरें एक शानदार पारी खेलने पर होंगी। ऐसे में जान लीजिए कि इस मैदान पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में कैसा है?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज जीतने उतरेगी। इस मैदान पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार है। हालांकि, सैंपल साइज छोटा है, लेकिन फिर भी रोहित ने यहां कमाल की बल्लेबाजी की है। वेस्टइंडीज के ही खिलाफ एक मैच में 152 रन नाबाद वे यहां वनडे मैच में बना चुके हैं। रोहित ने दो वनडे मैच यहां खेले हैं, जिनमें से एक मैच में शतक और एक मैच में अर्धशतक उन्होंने जड़ा है। 235 रन उन्होंने बनाए हैं। 235 का ही औसत उनका यहां है और स्ट्राइक रेट 127.71 का है। 2018 में 117 गेंदों में 152 रनों की पारी इस मैदान पर वेस्टइंडीज के ही खिलाफ हिटमैन ने खेली थी। अगर ऐसा ही कमाल आज के मैच में रोहित करते हैं तो वह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। 73 रन बनाते ही वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 हजारी बन जाएंगे, जबकि 103 रन उन्होंने बनाए तो 10 हजार रन बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में उनके हो जाएंगे।

वहीं, विराट कोहली की बात करें तो उनका रिकॉर्ड असम में बहुत ही ज्यादा बेहतरीन नजर आता है। गुवाहाटी के बरसापारा और नेहरू स्टेडियम में विराट 3 मैच खेल चुके हैं और तीनों में ही शतक उन्होंने जड़ा है। उनका औसत 119.33, स्ट्राइक रेट 120.13 और बेस्ट स्कोर 140 है। 3 मैचों में विराट ने 358 रन बनाए हैं। 2010 में विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन नेहरू स्टेडियम में बनाए थे, जबकि 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 रन जड़े थे। 2023 में 87 गेंदों में 113 रन भी विराट के बल्ले से आए। विराट इस साल भी दमदार फॉर्म में हैं। वे 7 वनडे मैचों में इस साल 87 से ज्यादा के औसत से 523 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गुवाहाटी में दूसरा वनडे मैच आज, जान लीजिए यहां कैसा है विराट और रोहित का रिकॉर्ड