Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs usa t20 world cup 2026 head to head record last 5 match performance
USA को हल्के मे ना ले भारत,सूर्यकुमार यादव सेना की हवा निकालने का रखती है माद्दा

USA को हल्के मे ना ले भारत,सूर्यकुमार यादव सेना की हवा निकालने का रखती है माद्दा

संक्षेप:

भारत की तुलना में अमेरिका सामान्य तौर पर हल्की टीम है और उसने विश्व क्रिकेट में अभी तक खासा परचम नहीं लहराया है, लेकिन वह बड़ा उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। 2024 के विश्व कप में अमेरिकी की टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी थी। भारत के खिलाफ भी मुश्किलें पैदा कर दी थीं।

Feb 07, 2026 11:16 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत विश्व कप में अपने पहले मुकाबले में शनिवार शाम 7 बजे से अमेरिका से खेलने उतरेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छी लय में दिख रही है। खास बात यह है कि टीम ने 2024 विश्व कप के बाद एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में इस बल्लेबाजों के पावर हाउस वाली टीम से भारतीय प्रशंसकों को काफी उम्मीद है। भारत का आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर रनों की बारिश हो सकती है और स्कोर 200 से भी अधिक जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान को दी थी पटखनी

भारत की तुलना में अमेरिका सामान्य तौर पर हल्की टीम है और उसने विश्व क्रिकेट में अभी तक खासा परचम नहीं लहराया है, लेकिन वह बड़ा उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। 2024 के विश्व कप में अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी थी। हालांकि, भारत के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में भारत के खिलाफ भी अमेरिका ने मुश्किलें पैदा कर दी थीं।

भारत के सामने पैदा कर दी थीं मुश्किलें

भारत और अमेरिका के बीच अब तक 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दौरान हुए इस मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम 19वें ओवर में चेज कर पाई थी। रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए थे तो विराट कोहली का खाता तक नहीं खुला था। वहीं ऋषभ पंत 18 रन ही बना पाए थे। ऐसे में भारत को इस बार अमेरिका को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

अमेरिका से सचेत होने की जरूरत

अपने पुराने मैच के स्कोरबोर्ड और प्रदर्शन को तो देखते हुए भारत को अमेरिका को एक बेहतर और मजबूत टीम के रूप में देखना ही चाहिए। साथ ही पिछले पांच मैचों में अमेरिका ने जो शानदार प्रदर्शन किया है उसके आधार पर भी दमदार टीम मानना चाहिए। भारत ने अपने पांच मैचों में जहां चार में जीत दर्ज की है। वहीं, अमेरिका ने भी पांच में से चार मुकाबले जीते हैं। भारत टीम इस समय बहुत शानदार लय से गुजर रही है। अमेरिका भी बेहतर प्रदर्शन करके आ रही है। ऐसे में क्या बड़ी टीम के सामने अमेरिका के गेंदबाज और बल्लेबाज टिक पाएंगे यह एक बड़ा सवाल होगा।

दोनों टीमों के अपने पिछले 5 मैचों में प्रदर्शन

भारत- जीत, हार, जीत, जीत, जीत

अमेरिका- जीत, जीत, हार, जीत, जीत

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

USA- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।