India vs America Highlights: भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने अमेरिका के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका के बल्लेबाज भी कमाल नहीं दिखा सके और लगातार विकेट गिरने के कारण अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। गॉस 9 गेंद में 6 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। मुक्कमल्ला 7 गेंद में दो रन ही बना सके। सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा। मिलिंद ने 34 गेंद में 34 रन बनाे। वरुण ने उन्हें आउट किया। मोहसिन ने 9 गेंद में 8 रन का योगदान दिया।
भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। भारतीय कप्तान ने 49 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। अमेरिका के लिए शैडली वान शल्कविक ने तीन विकेट चटकाए।
अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। छठें ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। इशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (शून्य), हार्दिक पांड्या (पांच) रन पर आउट हुई। संजय 31 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।
77 रन पर छह विकेट गंवाने पर संकट में फंसी भारतीय टीम को अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 17वें ओवर में हरमित सिंह ने अक्षर पटेल (14) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। अर्शदीप सिंह (चार) और वरूण चक्रवर्ती (शून्य) पर आउट हुये, हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84रनों की पारी खेली। अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट लिये। हरमित सिंह को दो विकेट मिले। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
ind vs usa Highlights T20 World Cup 2026-
USA Score: 132/8 (20)
IND Score: 161/9 (20)
7 Feb 2026, 11:05:54 PM IST
IND vs USA live score: सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs USA live score: सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84 रनों की पारी खेली। 77 रन पर छह विकेट गंवाने पर संकट में फंसी भारतीय टीम को अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
7 Feb 2026, 10:42:41 PM IST
IND vs USA live score: भारत ने टी20 विश्व कप में अमेरिका को हराया
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया। भारत द्वारा मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।
7 Feb 2026, 10:39:11 PM IST
IND vs USA live score: भारत जीत के करीब
IND vs USA live score: अमेरिका ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 41 रन चाहिए।
7 Feb 2026, 10:33:25 PM IST
IND vs USA live score: अर्शदीप को मिली दूसरी सफलता
IND vs USA live score: अर्शदीप सिंह ने अपने चौथे ओवर में मोहसिन को पवेलियन भेजा। मोहसिन 9 गेंद में 8 रन ही बना सके।
7 Feb 2026, 10:20:59 PM IST
IND vs USA live score: अक्षर पटेल ने अमेरिका को दिए डबल झटके
IND vs USA live score: अक्षर पटेल ने अपने चौथे ओवर में दो विकेट झटके हैं। स्टार बल्लेबाज संजय 31 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। इसकी अगली गेंद पर हरमीत सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
7 Feb 2026, 10:17:48 PM IST
IND vs USA live score: अमेरिका को जीत के लिए 30 गेंद में चाहिए 64 रन
IND vs USA live score: अमेरिका को भारत के खिलाफ जीत के लिए 30 गेंद में 64 रन चाहिए। अमेरिका ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं।
7 Feb 2026, 10:03:51 PM IST
IND vs USA live score: अमेरिका का चौथा विकेट गिरा
IND vs USA live score: अमेरिका ने 12वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। मिलिंद को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। ईशान किशन ने बढ़िया स्टंपिंग की। मिलिंद ने 34 गेंद में 34 रन की पारी खेली।
7 Feb 2026, 10:01:03 PM IST
IND vs USA live score: मिलिंद-संजय ने पारी को संभाला
IND vs USA live score: अमेरिका के लिए मिलिंद-संजय ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 51 गेंद में 58 रन की साझेदारी हो गई है।
7 Feb 2026, 09:52:35 PM IST
IND vs USA live score: 10 ओवर में अमेरिका ने बनाए 49 रन
IND vs USA live score: अमेरिका ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 49 रन बनाए। टीम को भारत के खिलाफ जीत के लिए 60 गेंद में 113 रन चाहिए।
7 Feb 2026, 09:39:55 PM IST
IND vs USA live score: पावरप्ले में अमेरिका ने बनाए 31 रन
IND vs USA live score: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में अमेरिका ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 31 रन बनाए हैं। मिलिंद 16 और संजय 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 Feb 2026, 09:24:26 PM IST
IND vs USA live score: मोहम्मद सिराज को मिली दूसरी सफलता
IND vs USA live score: मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट चटका दिया है। सिराज ने मुक्कमल्ला को आउट किया। उन्होंने 7 गेंद में दो रन बनाए।
7 Feb 2026, 09:21:23 PM IST
IND vs USA live score: अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के कप्तान को भेजा पवेलियन
IND vs USA live score: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मोनांक खाता नहीं खोल सके।
7 Feb 2026, 09:14:56 PM IST
IND vs USA live score: अमेरिका का पहला विकेट गिरा
IND vs USA live score: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में गॉस को आउट करके अमेरिका को पहला झटका दिया। गॉस 9 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए।
7 Feb 2026, 09:11:53 PM IST
IND vs USA live score: अमेरिकी की बल्लेबाजी शुरू
IND vs USA live score: अमेरिका की पारी की शुरुआत के लिए गॉस और मुक्कमल्ला क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में अर्शदीप ने दो रन दिए।
7 Feb 2026, 08:50:25 PM IST
IND vs USA live score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 161 रन
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं।
7 Feb 2026, 08:46:55 PM IST
IND vs USA live score: भारत ने 19 ओवर में बनाए 138 रन
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 63 और अर्शदीप चार रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवर में भारत 150 के पार पहुंचना चाहेगी।
7 Feb 2026, 08:38:23 PM IST
IND vs USA live score: अमेरिका का दूसरा खिलाड़ी हुआ चोटिल
IND vs USA live score: अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान के बाद शुभमन को चोट लगी है। अली 18वां ओवर करने आए थे लेकिन गेंद डालने से पहले ही उन्हें शरीर में कुछ दिक्कत हुई और वह डगआउट में चले गए। जिसके बाद शुभम ने ओवर डाला। हालांकि पांचवीं गेंद पर उन्होंने घुटने में दर्द की शिकायत की।
7 Feb 2026, 08:32:59 PM IST
IND vs USA live score: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगाई फिफ्टी
IND vs USA live score: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया है।
7 Feb 2026, 08:24:19 PM IST
IND vs USA live score: 16वें ओवर में भारत ने बटोरे 21 रन
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 21 रन बटोरे हैं। अक्षर पटेल ने दो चौके और सूर्यकुमार यादव ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
7 Feb 2026, 08:17:58 PM IST
IND vs USA live score: भारत ने 16वें ओवर में पूरे किए 100 रन
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
7 Feb 2026, 08:13:23 PM IST
IND vs USA live score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 87 रन
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 29 गेंद में 31 और अक्षर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 Feb 2026, 08:01:15 PM IST
IND vs USA live score: रिंकू सिंह भी लौटे पवेलियन
IND vs USA live score: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह भी पवेलियन लौट गए हैं। रिंकू 14 गेंद में 6 रन बना सके। मोहसिन ने उन्हें आउट किया।
7 Feb 2026, 07:53:07 PM IST
IND vs USA live score: सूर्यकुमार यादव का कैच छूटा
IND vs USA live score: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का 10वें ओवर में कैच छूटा है। शुभम रंजने ने उनका कैच छोड़ा। स्टार बल्लेबाज ने 17 गेंद में 15 रन बनाए।
7 Feb 2026, 07:50:40 PM IST
IND vs USA live score: सूर्यकुमार-रिंकू सिंह पर सबकी नजरें
IND vs USA live score: भारत ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
7 Feb 2026, 07:39:21 PM IST
IND vs USA live score: छठे ओवर में भारत ने गंवाए तीन विकेट
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने छठे ओवर में तीन विकेट गंवाए हैं। ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। शैडली वान शल्कविक ने ये तीनों विकेट लिए।
7 Feb 2026, 07:32:10 PM IST
IND vs USA live score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
IND vs USA live score: भारतीय टीम ने छठे ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 16 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। भारत ने 45 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। ईशान और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंद में 37 रन की साझेदारी हुी।
7 Feb 2026, 07:27:19 PM IST
IND vs USA Live: ईशान किशन को मिला जीवनदान
IND vs USA Live: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को पांचवें ओवर में जीवनदान मिला है। अली के ओवर में उनका कैच छूटा। अमेरिका के खिलाफ मैच में ईशान 13 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 Feb 2026, 07:13:45 PM IST
IND vs USA Live: अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर लौटे पवेलियन
IND vs USA Live: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। अमेरिका के अली खान ने उन्हें पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। अभिषेक खाता नहीं खोल सके। भारत ने आठ के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
7 Feb 2026, 07:09:01 PM IST
IND vs USA Live: भारत की बल्लेबाज शुरू
IND vs USA Live: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं।
7 Feb 2026, 06:55:55 PM IST
IND vs USA Live: कुछ देर में बैटिंग करने उतरेंगे भारतीय बल्लेबाज
IND vs USA Live: अमेरिका के खिलाफ पहले विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज कुछ देर में खेलने के लिए उतरेंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह यहां खेल चुके हैं इसलिए यहां बाद में उतनी ओस नहीं रहती है। सूर्यकुमार ने कहा कि आज पिच अच्छा बर्ताव करेगी। वॉशिंगटन, सैमसन एकादश में नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह अस्वस्थ हैं इसलिए उनकी जगह पर सिराज को एकादश में शामिल किया गया है।
7 Feb 2026, 06:55:24 PM IST
IND vs USA Live: जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे पहला मैच
IND vs USA Live: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ हो रहा मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।
7 Feb 2026, 06:53:46 PM IST
IND vs USA Live: अमेरिका प्लेइंग इलेवन
IND vs USA Live: अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर
7 Feb 2026, 06:43:52 PM IST
IND vs USA Live: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
IND vs USA Live: भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
7 Feb 2026, 06:36:44 PM IST
IND vs USA Live: अमेरिका ने जीता टॉस
IND vs USA Live: अमेरिका ने भारतीय टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
7 Feb 2026, 06:22:58 PM IST
IND vs USA Live: इंडिया वर्सेस अमेरिका मैच के लिए कुछ देर में होगा टॉस
IND vs USA Live: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होने वाला है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल जल्द ही मैदान पर पहुंचने वाले हैं।
7 Feb 2026, 06:21:39 PM IST
IND vs USA Live: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
IND vs USA Live: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।
7 Feb 2026, 06:16:34 PM IST
IND vs USA Live: टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम
IND vs USA Live: मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर
7 Feb 2026, 05:49:14 PM IST
IND vs USA Live: टूर्नामेंट में कुछ मैचों में दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत
IND vs USA Live: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत टी20 विश्व कप में दो स्पिनरों को खिलाने से संकोच नहीं करेगा। भारतीय कप्तान ने कहा, ''अगर जरूरत होगी कि हम दो स्पिनर या दो कलाई के स्पिनर को खिला सकते हैं तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। लेकिन वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है। ये दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से हैं और यह एक बहुत अच्छा सिरदर्द है। ''
7 Feb 2026, 05:04:23 PM IST
IND vs USA Live: अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए वानखेड़े पहुंची भारतीय टीम
IND vs USA Live: भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई है। भारत और अमेरिका के बीच विश्व कप का तीसरा मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा।
7 Feb 2026, 04:25:52 PM IST
IND vs USA Live: मोहम्मद सिराज को मिली टीम में जगह
IND vs USA Live: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। राणा को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञ से सलाह लेने और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अनफिट करार दिया।