भारत ने T20 WC में जीत के साथ किया आगाज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया दम; अमेरिका को हराया

Feb 07, 2026 11:34 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ ग्रुप ए में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।

भारत ने T20 WC में जीत के साथ किया आगाज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया दम; अमेरिका को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय पारी के दौरान सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार सके। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार टीम के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 13 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। ऐंड्रियस गौस (छह) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल (शून्य) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में सिराज ने साई तेजा एम (दो) का शिकार कर लिया। इसके बाद मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

12वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने मिलिंद कुमार को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिलिंद कुमार ने 34 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 34 रन बनाये। 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने संजय कृष्णमूर्ति का शिकार किया। संजय कृष्णमूर्ति ने 31 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 37 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर अक्षर ने हरमित सिंह (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद मोहसिन (आठ) को आउटकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। मैच की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शुभम रांजने (37) को आउट किया। अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रनों से हार गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। छठें ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (शून्य), हार्दिक पंड्या (पांच) रन पर आउट हुई। 77 रन पर छह विकेट गंवाने पर संकट में फंसी भारतीय टीम को अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 17वें ओवर में हरमित सिंह ने अक्षर पटेल (14) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया।

अर्शदीप सिंह (चार) और वरूण चक्रवर्ती (शून्य) पर आउट हुये, हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84रनों की पारी खेली। अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट लिये। हरमित सिंह को दो विकेट मिले। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।