IND Vs SL XI Scorecard: भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत, सिराज का तूफान आ गया काम
IND Vs SL XI Scorecard: भारत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। मोहम्मद सिराज का तूफान भारत के काम आ गया। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीया पारी खेली।

IND Vs SL XI Scorecard: भारत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में छह विकेट से विजयी परचम फहराया। रविवार को श्रीलंका इलेवन ने कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में 207 रनों का टारगेट रखा, जिसे भारत ने 44.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। एक समय लग रहा था कि शायद मैच का रिजल्ट नहीं निकलेगा लेकिन मोहम्मद सिराज की तूफानी बल्लेबाजी भारत के काम आ गई। उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले। सिराज ने केशरा नुवांथा के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि मैच अपने नाम करने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम तीन गेंदें खेली। सारांश जैन दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
भारत ने पहली पारी में इतने बनाए
प्रैक्टिस मैच की बात करें तो श्रीलंका इलेवन के 363/8 के जवाब में भारत ने दूसरे दिन पहली पारी में 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए। प्रैक्टिस मैच तीसरे और आखिरी दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारत ने पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका इलेवन ने अपनी दूसरी पारी 45 ओवर में छह 200 रन पर घोषित की और भारत के सामने टारगेट रखा। दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल 54 गेंदों में 44 रन बनाए। वह 21वें ओवर में केशर नुवांथा का शिकाकर बने। उन्होंने सात चौके लगाए। शुभमन अनफिट होने के कारण पहली पारी में नहीं खेले थे। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले यशस्वी जायसवाल 46 गेंदों में 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 9 चौके और दो छक्के जमाए। उन्होंने गिल के साथ 100 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
ऋषभ पंत ने जुरेल संग की साझेदारी
इसके बाद, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल ने 20 गेंदों का सामना करना के बाद 17 रन जुटाए। उन्हें विश्व फर्नांडो ने 29वें ओवर में अपना शिकार बनाया। पंत ने 68 गेंदों में 28 रन जुटाए, जिसमें एक चौका और तीन सिक्स हैं। उनकी पारी का अंत नुवांथा ने 33वें ओवर में किया। रवींद्र जडेजा 32 गेंदों में 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने तीन चौके लगाए। जडेजा के बाद बैटिंग करने आए गुरनूर बराड़ (2) को रमेश मेंडिस ने 41वें ओवर में पवेलियन भेजा। मानव सुथार (4) 43वें ओवर में रिटायर्ट हर्ट हुए।
निशान मदुष्का ने जड़ा अर्धशतक
इससे पहले, पेसर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका इलेवन को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में रविन्दु रसंथा (8) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आठवें ओवर में पसिंदु सोरियाबंदरा (4) को बोल्ड किया। गुरनूर बराड़ ने 19वें ओवर में पवन रत्नायके (19) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने निशान मदुष्का के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। ओपनर निशान मदुष्का 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। विकेटकीपर अंजला बंदारा (35) फिफ्टी से चूक गए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने 33वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। गुरनूर ने 38वें ओवर में कप्तान सोनल दिनुशा (9) को आउट किया। निपुण धनंजय (46) का जडेजा ने 44वें ओवर में शिकार किया। रमेश मेंडिस 16 और केशरा नुवांथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND Vs SL XI Score
IND 214/4 (45 ओवर) दूसरी पारी
SLCXI 200/6 दूसरी पारी
IND 358/6 d पहली पारी
SLCXI 363/8 d पहली पारी
यशस्वी का खाता नहीं खुला
वहीं, भारत के देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने दूसरे दिन 164 गेंदों में 18 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए। लग रहा था कि पडिक्कल रविवार को दोहरे शतक लगाएंगे लेकिन भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। गुरनूर बराड़ ने नाबाद 36 रन जुटाए। पडिक्कल की बल्लेबाजी की खासियत यह थी कि उन्हें अपने शॉट को सही ढंग से खेलने का फैसला करने में लगभग एक सेकंड का अतिरिक्त समय मिल जाता था। उनका डिफेंस भी मजबूत हो गया है और स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क लाजवाब है। उन्होंने ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद पर पुल शॉट खेलकर केवल 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह फिर बल्लेबाजी करने आए। यशस्वी जायसवाल (0) दूसरे दिन खाता तक नहीं खोल सके। केएल राहुल (40) अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।
ऋषभ पंत सस्ते में आउट
ऋषभ पंत (2) ने निराशा किया। वह ऑफ स्पिनर मेंडिस के खिलाफ लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर लॉन्ग ऑफ की ओर चली गई। अगर पंत आक्रामक शॉट खेलकर आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑफ-स्पिनर के सामने ध्रुव जुरेल (1) की तकनीकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई। उन्होंने आगे बढ़कर रक्षात्मक शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट स्क्वायर लेग पर कैच दिया। अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की 63 रन (रिटायर्ड आउट) की जुझारू पारी भारतीय पारी का आकर्षण रहे। मानव सुथार (41) ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल , केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन , देवदत्त पदिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर ), रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्ण , आकिब नबी, ध्रुव जुरेल , मानव सुथार , सारांश जैन , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम
सोनल दिनुशा (कप्तान), निशान मदुष्का , पासिंदु सूरियाबंदारा, इसिथा विजेसुंदरा , रमेश मेंडिस, पवन रत्नायके , अहान विक्रमसिंघे , अंजला बंदारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविन्दु रसंथा।



