Ind Vs SL XI Day 2: देवदत्त को आउट करने में श्रीलंका के पसीने छूटे, दूसरे दिन भारत का स्कोर 357/6

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ind Vs SL XI day 2: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। श्रीलंका ने खेल के पहले दिन 363/8 का स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी। देवदत्त पडिक्कल के शतक से भारत ने 6 विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं।

ind vs sl live score day 2
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक ( फाइल फोटो)

Ind Vs SL XI day 2: भारतीय टीम ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी पहली पारी में 90 ओवर में 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। टीम श्रीलंका के स्कोर से सिर्फ 6 रन पीछे हैं। देवदत्त पडिकल के शतक की बदौलत भारत ने दमदार वापसी की और श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 121 गेंदों में शतक पूरा किया और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि विकेट गिरने के बाद वह फिर मैदान पर उतरे और दिन का खेल समाप्त होने तक 164 गेंदों में 142 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके लगाए हैं। गुरनूर बरार ने आखिरी ओवर में चार छक्के जड़े। श्रीलंका की ओर से रमेश और मनोज ने 2-2 विकेट लिए।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। यह मैच भारत बनाम श्रीलंका XI के बीच हो रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है, जहां श्रीलंका XI ने 363/8 पर पारी घोषित कर दी। भारत बल्लेबाजी कर रहा है।कल दिन के आखिरी सेशन में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हुई थी। भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लग चुका है। वे दो गेंदों का सामना करते हुए बिना कुछ स्कोर बनाए विश्व फर्नोंडो का शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल फिफ्टी ठोक चुके हैं। लोकेश राहुल 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 150 के पार हो गया है। देवदत्त पडिक्कल 103 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्हें रिटायर किया गया। अब दोबारा बल्लेबाजी करने आए हैं। पडिक्कल के रिटायर होने के बाद अब ऋषभ पंत भी 5 गेंदों में 2 रन बनाकर फर्नोडो का शिकार बने। भारत अभी भी बहुत पीछे है। ध्रुव जुरैल को मेंडिस ने 1 (9) पर आउट किया। भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच चुका है। रविंद्र जडेजा अर्धशतक जड़कर रिटायर आउट हुए। मानव सुथार 41 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन रिटायर्ड हर्ट हुए ।

Ind Vs SL XI day 2 LIVE Score full Scorecard

SLCXI 363 /8 d

IND 318/6

अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा भी बीच- बीच में साझेदारियां होती रहीं और श्रीलंका ने 368/8 का स्कोर बना लिया। सलामी बल्लेबाज निशान मधुशंका ने 66 और रविंदु रसांथा ने 71 रन बनाए। कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा भी ज्यादातर खिलाड़ियों ने छोटी- छोटी साझेदारियां कीं और टीम के लिए अहम रन जोड़े। कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। गुरनूर बराड़ को 1 विकेट मिला और 1 बल्लेबाज रन आउट हुआ।

भारत और श्रीलंका XI का स्क्वॉड

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम

निशान मदुष्का , पासिंदु सूरियाबंदारा , पवन रत्नायके , अहान विक्रमसिंघे , सोनल दिनुशा (सी) , अंजला बंदारा (विकेटकीपर ), निपुण धनंजय , लाहिरू कुमारा , विश्व फर्नांडो , असंका मनोज , इसिथा विजेसुंदरा , रमेश मेंडिस , दिलुम सुदीरा , केशरा नुवांथा, रविन्दु रसंथा।

भारत की टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल , यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन , देवदत्त पदिक्कल, केएल राहुल (सी ), ऋषभ पंत (विकेटकीपर ), रवींद्र जडेजा , ध्रुव जुरेल , मानव सुथार , सारांश जैन , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्ण , औकिब नबी , गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़देवदत्त को आउट करने में श्रीलंका के पसीने छूटे, दूसरे दिन भारत का स्कोर 357/6