सरफराज खान को नहीं मिली एंट्री, आकिब नबी-सारांश जैन भी बाहर, देखिए भारत की प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है। देखिए भारतीय टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं।

ind vs sl test series
भारतीय टेस्ट टीम

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है। साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट बनकर आए सरफराज खान को टीम में जगह नहीं दी गई है। अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार आकिब नबी डार को भारतीय टीम की कैप के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश के 32 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन भी आज के मुकाबले में भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं।

भारत की प्लेइंग XI में तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ, शनिवार 15 अगस्त से शुरू हो रहे मुकाबले के लिए तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम इंडिया में मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के रूप में दो ऑलराउंडर भी शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी हमेशा की तरह यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल करेंगे। देवदत्त पडिक्कल को इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। वे इस मौके को भुनाना चाहेंगे। कप्तान शुभमन गिल अपने निश्चित स्थान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। ऋषभ पंत नंबर पांच पर दिखेंगे। वे टीम के प्रमुख विकेटकीपर भी हैं। रवींद्र जडेजा या ध्रुव जुरैल नंबर 6-7 पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। मानव सुथार नंबर 8 पर होंगे। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस गेंदबाजी यूनिट की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिराज और कृष्णा के रूप में दो तेज गेंदबाज टीम में खिलाए गए हैं। जबकि मानव सुथार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के रूप में टीम में तीन स्पिनर शामिल हैं। भारत की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार है।

भारत (प्लेइंग इलेवन):

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

सरफराज खान को नहीं मिली जगह

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच से पहले चर्चा चल रही थी कि ध्रुव जुरैल के स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिए ऐसा नहीं हुआ है। श्रीलंका ने भी अपनी टीम में बदलाव किए हैं। केशरा नुवांथा के रूप में एक 25 वर्षीय गेंदबाज डेब्यू कर रहा है। श्रीलंका की पूरी प्लेइंग XI इस प्रकार है।-

सरफराज खान की प्लेइंग xi में एंट्री नहीं

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):

लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सरफराज खान को नहीं मिली एंट्री, आकिब नबी-सारांश जैन भी बाहर, भारत की प्लेइंग XI