इंडिया प्रैक्टिस मैच के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, मेजबान का कुछ ऐसा है प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रीलंका ने भारत के लिए प्रैक्टिस मैच के लिए टीम का ऐलान किया है। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से अभ्यास मैच खेला जाएगा, जोकि तीन दिन तक चलेगा।

India vs Sri lanka
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को भारत के खिलाफ होने वाले प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र अभ्यास मैच 7 अगस्त से खेला जाएगा। जिसके बाद 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस प्रैक्टिस मैच के लिए टीम ने सोनल दिनुशा को कप्तान बनाया है। भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका पहुंची है और आगामी सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहले ये मैच चार दिवसीय होने वाला था लेकिन फिर इसमें बदलाव करके इसे तीन दिवसीय कर दिया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच

भारत के लिए श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ये अभ्यास मैच काफी मायने में महत्वपूर्ण है। यह तीन दिवसीय मुकाबला खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का अवसर देगा। टीम के कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में लाल गेंद के क्रिकेट में उतरेंगे। अभ्यास कार्यक्रम, जो मूल रूप से 7 से 10 अगस्त तक चलने वाला था, अब 7 अगस्त को शुरू होगा और 9 अगस्त को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) स्टेडियम के करीब स्थित कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में समाप्त होगा।

भारत ने पिछली बार 2017 में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी और तब से टीम में बड़े बदलाव आ चुके हैं। मौजूदा भारतीय टीम में केवल लोकेश राहुल, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को ही श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार और सारांश जैन का साथ मिलेगा। श्रीलंका के पास विशेष रूप से घरेलू परिस्थितियों में प्रभावी स्पिन आक्रमण है। ऐसे में 15 अगस्त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले यह अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय टीम ने किया अभ्यास

श्रीलंका पहुंचने के एक दिन बाद बुधवार को भारतीय टीम ने एनसीसी ग्राउंड पर अपना पहला अभ्यास सत्र किया। कोलंबो में 9 अगस्त को तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खत्म होने के बाद, टीम पहले टेस्ट के लिए गाले जाएगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका 15 सदस्यीय टीम (भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच)- निशान मदुश्का, रविंदु रशंथा, पसिंदु सूर्यबंदारा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदारा (विकेटकीपर), निपुन दनंजय, लाहिरु कुमार, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसारा नुवंथा, दिलुम सुदीरा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।