भारतीय टीम को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया, केशव महाराज ने बताया नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केशव महाराज ने भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार के प्रदर्शन की तारीफ की है। उनका मानना है कि मानव भारत के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

indian test player
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

केशव महाराज ने श्रीलंका के गॉल में मानव सुथार के प्रदर्शन की कुछ झलकियां ही देखी हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर को पूरा भरोसा है कि भारत को एक 'बेहतरीन खिलाड़ी' मिल गया है जो टेस्ट क्रिकेट में महान बाएं हाथ के स्पिनरों की परंपरा को आगे बढ़ा सकता है। महाराज ने 62 टेस्ट में 218 विकेट लिए हैं। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाज सुथार की जमकर तारीफ की। सुथार ने अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में 17 विकेट झटके हैं।

स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं

महाराज ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ''सच कहूं तो मैंने पूरा टेस्ट मैच ज्यादा नहीं देखा है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली 'हाइलाइट' देखकर लगता है कि उसने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी तरह की है। '' महाराज को भरोसा है कि सुथार अगले 10 साल में टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

उन्होंने कहा, "इस टेस्ट में उनके आंकड़े (71 रन देकर चार विकेट और 55 रन देकर छह विकेट) देखकर लगता है कि भारत को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया है जो मौजूदा महान खिलाड़ियों के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक दिन इस जिम्मेदारी को संभाल सकता है। ''

महाराज को सुथार की गेंदबाजी में सबसे अच्छी बात उनका गेंद पर नियंत्रण और अलग-अलग तरह की गेंदें डालने की क्षमता लगी। उन्होंने कहा, ''उसका नियंत्रण बहुत अच्छा है और वह गेंद में छोटे-छोटे बदलाव भी अच्छी तरह करता है। अगर मुझे सही याद है, तो उसने काउंटी क्रिकेट में वारविकशर के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह शानदार है। '' 36 वर्षीय महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में 12 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

मावन सुथार ने झटके 10 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मानव सुथार का मानना है कि सीरीज शुरू होने से काफी पहले श्रीलंका पहुंचने के फैसले ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। युवा बाएं हाथ के स्पिनर, जिन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहली बार 10 विकेट लेकर भारत को 165 रनों से जीत दिलाई, ने कहा कि इस अतिरिक्त समय की वजह से टीम को सीरीज शुरू होने से पहले वहां के हालात, पिच और कूकाबुरा गेंद के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिली।

24 वर्षीय खिलाड़ी को अफ़गानिस्तान टेस्ट और श्रीलंका सीरीज के बीच इंग्लिश घरेलू टीम वार्विकशायर के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका भी मिला। उन्होंने दो मैच खेले, जिससे उन्हें गॉल दौरे से पहले खेलने का बहुमूल्य अनुभव मिला। उस तैयारी का फायदा भी मिला, क्योंकि सुथार ने टेस्ट के दौरान भारी वर्कलोड संभाला और 45.2 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में 6-55 का प्रदर्शन भी शामिल था, और वे भारत के स्पिन तिकड़ी में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय टीम को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया, केशव महाराज ने बताया नाम