Ind Vs SL: 26 की उम्र में पुजारा को पीछे छोड़ देंगे गिल, सिर्फ इतने रनों की जरूरत, भारत के लिए करेंगे कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल एक और उपलब्धि के बेहद करीब हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,217 रन बना लिए हैं और अब उन्हें चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 30 रनों की जरूरत है। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के 21वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

shubman gill and pujara
शुभमन गिल को पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए 30 रनों की जरूरत

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। इससे पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ एक्टिव तरीके से नहीं दिखे हैं। वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। उन्हें अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लगी थी। भले ही गिल अभ्यास मैच में ना खेल रहे हों, लेकिन पहले टेस्ट मैच से उनके खेलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। दो मैचों की चार पारियों में वे चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े बल्लेबाज को पीछे छोड़ सकते हैं। शुभमन गिल 26 साल की उम्र में ही कमाल कर सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,217 रन बना लिए हैं और अब उन्हें चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 30 रनों की जरूरत है। अगर वे 30 रन बना लेते हैं तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उनके चेतेश्वर पुजारा से अधिक रन हो जाएंगे। पुजारा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 7246 रन बनाए हैं। गिल उनसे सिर्फ 30 रन दूर हैं। गिल अगर ये तीस रन बना लेते हैं तो पुजारा को पीछे छोड़ने के साथ- साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के 21वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी वे 22वें स्थान पर हैं। पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (सभी फॉर्मेट मिलाकर)

1 सचिन तेंदुलकर 34357

2 विराट कोहली 28359

3 राहुल द्रविड़ 24064

4 रोहित शर्मा 20427

5 सौरव गांगुली 18433

6 महेंद्र सिंह धोनी 17092

7 वीरेंद्र सहवाग 16892

8.मोहम्मद अजहरुद्दीन 15593

9 सुनील गावस्कर 13214

10 युवराज सिंह 11686

11 वीवीएस लक्ष्मण 11119

12 शिखर धवन 10867

13 दिलीप वेंगसरकर 10376

14 गौतम गंभीर 10324

15 केएल राहुल 9830

16 कपिल देव 9031

17 अजिंक्य रहाणे 8414

18 सुरेश रैना 7988

19 नवजोत सिंह सिद्दधू 7615

20 रविंद्र जडेजा 7515

21 चेतेश्वर पुजारा 7246

22 शुभमन गिल 7217

23 रवि शास्त्री 6938

24 गोंडप्पा विश्वनाथ 6519

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल फिलहाल, 22वें स्थान पर हैं। वे 30 रन बनाने के बाद 21वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। शुभमन गिल के लिए पुजारा को पीछे छोड़ना इसलिए इतना जल्दी संभव हो पाया है, क्योंकि पुजारा अपने पूरे करियर में सिर्फ 1 ही फॉर्मेट खेलते रहे। जबकि शुभमन गिल ने शुरुआत में तीनों फॉर्मेट में शिकरत की। हालांकि, बाद में अब वे सिर्फ दो ही फॉर्मेट खेलते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गिल की जगह नहीं है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ind Vs SL: 26 की उम्र में पुजारा को पीछे छोड़ देंगे गिल, सिर्फ इतने रन की जरूरत