भारतीय टीम की टेंशन हुई दूर, कप्तान शुभमन गिल आखिरी दिन मैदान पर उतरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। वह शुरुआती दो दिन चोट के कारण मैदान पर नहीं आए थे।

shubman gill
भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे। प्रैक्टिस मैच शुरू होने से पहले उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण उनकी जगह अभ्यास मैच में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे। बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले से पहले बताया था कि अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली में गेंद लगने से चोट लग गई है। फैंस को उम्मीद थी कि शायद शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन वह पहली पारी में नहीं आए। वहीं रविवार को नेट में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे, जोकि भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है।

शुभमन गिल दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आए

भारतीय टीम ने रविवार को अपने रात के स्कोर 357/6 पर पारी घोषित कर दी। हालांकि टीम श्रीलंका इलेवन की पहली पारी के स्कोर से 6 रन पीछे थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत ने सुबह के सत्र में गेंदबाजी की। इस दौरान गिल को नेट में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया और फिर श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 200 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे।

श्रीलंका ने दूसरी पारी में निशान मदुशका की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 45 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को जीत के लिए 207 रन दिए। श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 6 रन की बढ़त मिली थी। श्रीलंका के लिए रविन्दू ने 16 गेंद में 8 रन बनाए। निशान मदुशका 73 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। पसिंदु सूरियाबंदारा ने 7 गेंद में 4 रन बनाए। पवन ने 32 गेंद में 16 रन की पारी खेली। अंजला ने 48 गेंद में 35 और निपुन ने 56 गेंद में 46 रन की पारी खेली। कप्तान सोनल 14 गेंद में 9 रन ही बना सके। रमेश ने 19 गेंद में नाबाद 16 रन बनाए। भारत की ओर से गुरनूर बरार और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना किया और अपनी नाबाद 142 रनों की पारी में 18 चौके लगाये। रविंद्र जडेजा ने 117 गेंदों में सात चौकों की मदद से 63 रन (रिटायर्ड आउट) बनाये। गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से (नाबाद 36) रनों की पारी खेली। बराड़ ने दिन के आखिरी ओवर में दिलम सिदुरा की गेंदों पर चार छक्के मारे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय टीम की टेंशन हुई दूर, कप्तान शुभमन गिल आखिरी दिन मैदान पर उतरे