साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का जल्द हो सकता है ऐलान, सरफराज-रशीद की चमक सकती है किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान या शेख रशीद को मौका मिल सकता है।

Sai Sudharsan
भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन

भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज बी साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनको दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी लेकिन अब तक वह फिट नहीं हो सके हैं। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कुछ दिन पहले सीरीज से बाहर हो गए थे उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि सुदर्शन के बाहर होने से भारत को झटका जरूर लगा है लेकिन सरफराज खान और शेख रशीद जैसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मौका होगा अगर उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जाता है।

सरफराज-रशीद को मिल सकता है मौक

सुदर्शन को यह चोट भारत ए टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी। भारत ए की तरफ से दो मैच में शतक लगाने वाले सुदर्शन दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मुंबई के अनुभवी और मजबूत कद-काठी वाले खिलाड़ी सरफराज खान एक अच्छा विकल्प प्रतीत होते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से अपनी फिटनेस टेस्ट को लेकर बीसीसीआई सीओई में मौजूद हैं और रशीद को भी रविवार को बेंगलुरु सेंटर में रिपोर्ट करने को कहा गया है। रशीद ने हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। जहां उन्होंने तीन पारियों में 45, 63 और 20 रन बनाए। वह प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं के रडार पर रहे हैं।

टेस्ट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं

सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, ''साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।'' खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है।

सुदर्शन के लिए चिकित्सा और फिटनेस संबंधी सलाह में लिखा है, ''रिहैबिलिटेशन, ताकत और अनुकूलता पर ध्यान रखते हुए क्रिकेट से जुड़े कार्यों को धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि भविष्य के लिए जोखिम कम हो सकें।'' उनकी अनुपस्थिति में अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का जल्द हो सकता है ऐलान, सरफराज-रशीद रेस में