हमें स्विच ऑन होकर अचानक ऐसा करना है, संजू सैमसन ने सेमीफाइनल से पहले बयां किया खरा सच

निशिन (जापान), भाषा
Follow us on Google News
share

भारत और श्रीलंका की गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफइनल में टक्कर होगी। भारतीय टीम पिछले 10 दिन से जापान में है लेकिन सेमीफाइनल से पहले संजू सैमसन ने खरा सच बयां किया है।

Sanju Samson
संजू सैमसन

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बुधवार को निशिन में कहा कि जापान में लगातार हो रही बारिश के कारण भारत को अहम ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के समय से वंचित होना पड़ा है, लेकिन लगातार बैठकों और टीम की गतिविधियों ने खिलाड़ियों को पूरी तरह 'तैयार और सक्रिय' बनाए रखा है। भारतीय टीम पिछले 10 दिन से जापान में है लेकिन उसने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ केवल पांच-पांच ओवर का मैच खेला है। इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में भारत का शुरुआती मैच (अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल) बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। अब भारत गुरुवार को यहां सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।

अभ्यास करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन…

सैमसन से जब पूछा गया कि क्या मौसम ने टीम की लय को बाधित किया है तो उन्होंने कहा, ''हमने मैदान के बाहर कुछ अच्छा समय बिताया है। हम कुछ टीम गतिविधियां कर रहे हैं। हम कुछ अभ्यास करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मौसम के कारण यह नहीं हो पाया। लेकिन हम जिम में ट्रेनिंग और 'कंडीशनिंग' कर रहे थे।'' उन्होंने कहा, ''हम एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे। हम क्रिकेट और संयोजनों के बारे में बात कर रहे थे। जब जरूरी हुआ तो हम खिलाड़ियों को तैयार और सक्रिय रखने के लिए लगातार बैठकें कर रहे थे।''

स्विच ऑन होकर अचानक ऐसा करना है

सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ''यह ऐसा समय है जब हमें थोड़ा अधिक सक्रिय रहने की जरूरत है। हमें स्विच ऑन होकर अचानक एक बड़ा सेमीफाइनल खेलना है। हम सभी यह जानते हैं। गनीमत है कि आज अभ्यास करने के लिए हमें तेज धूप वाला दिन मिला है।'' सैमसन ने कहा कि मौसम के कारण ज्यादातर समय घर के अंदर रहने से खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए बेचैन हैं। उन्होंने कहा, ''कल हम जिम में बातचीत कर रहे थे। जब टीम जिम सत्र में होती है तो हम कह रहे होते हैं कि हमें बाहर निकलकर क्रिकेट का कोई मैच खेलना है। हम सभी क्रिकेट मैच खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।''

अगर मौसम ठीक रहा तो ऐसा करना होगा

भारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके कारण दोनों टीम को अभ्यास करने का भी ज्यादा मौका नहीं मिला। ऐसी परिस्थितियों में अगर मौसम ठीक रहा और मैच बिना किसी व्यवधान के खेला जाता है तो दोनों टीम को जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा। बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्विच ऑन होकर अचानक ऐसा करना है, सैमसन ने सेमीफाइनल से पहले बयां किया सच