ऋषभ पंत ने गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, टॉप 2 में एंट्री; टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा।

Rishabh Pant
गॉल टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी में 39 गेंदों का सामना करने के बाद 39 रन बनाए, जिसमें चार चौके और सिक्स एक है। उन्होंने शनिवार को स्टंप्स तक 27 रन बनाए थे लेकिन रविवार को सिर्फ 12 रन ही जुटा सके। पंत को केशर नुवांथा ने 81वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने एकमात्र हवाई फायर स्पिनर प्रभात जयसूर्या द्वारा डाले गए 68वें ओवर में किया। यह पंत का टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर 57वां सिक्स था। वह विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप 2 में पहुंच गए हैं।

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा

पंत ने लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा है। गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में विपक्षी टीम के घर पर 56 टेस्ट सिक्स जमाए। वह 1999 से 2008 तक टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव रहे। पंत से आगे इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने 69 सिक्स उड़ाए। उन्होंने जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। स्टोक्स के नाम टेस्ट में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 122 टेस्ट में 138 सिक्स मारे। न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रैंडन मैक्कुलम ने 101 टेस्ट में 107 सिक्स जमाए। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 ठोके। इस सूची में पंत (51 टेस्ट में 98 सिक्स) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर आ गए। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर टिम साउदी ने भी 98-98 टेस्ट सिक्स लगाए।

विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के

69 - बेन स्टोक्स

57 - ऋषभ पंत

56 - एडम गिलक्रिस्ट

51 - क्रिस गेल

45 - जैक्स कैलिस

पंत-पडिक्कल ने की 71 रन की साझेदारी

पंत ने गॉल में देवदत्त पडिक्कल के संग तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की। लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पडिक्कल की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने अपनी स्थिति मजबूत की। उन्होंने 230 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में पर्थ में अपना पिछला टेस्ट खेलने वाले पडिक्कल ने 134 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। राहुल 85वें और पडिक्कल 92वें ओवर में आउट हुए। राहुल ने 175 गेंदों में 82 रन जुटाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है। वह शनिवार को 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 16 रन निकले। रवींद्र जडेजा ने 13 रन बनाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पंत ने गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, टेस्ट में विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा छक्के