ऋषभ पंत की फिटनेस पर कोच ने दिया अपडेट, चोट के कारण हुए थे रिटायर्ड हर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋषभ पंत को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ में गेंद लगी थी, जिसके कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि कोच का मानना है कि वह सोमवार को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Rishabh pant
ऋषभ पंत गेंद लगने के बाद ट्रीटमेंट लेते हुए

भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर अपडेट दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने चोट को लेकर हो रही चर्चा को खत्म कर दिया है और बताया है कि वह ठीक हैं और अगले दिन बल्लेबाजी के लिए जा सकते हैं। पहले दिन श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने पंत को शॉर्ट गेंद डाली और भारतीय खिलाड़ी ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बजाय सीधे उनके बाएं हाथ पर जा लगी।

बैटिंग कोच ने ऋषभ पंत की फिटनेस पर दिया अपडेट

ऋषभ पंत को तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद से बांह पर चोट लगने के बाद सिर्फ तीन रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। कोटक ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज दूसरे दिन मैदान पर लौटने के लिए अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह कल खेलना जारी रखने के लिए ठीक रहेंगे। '' चोट लगने के बाद पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए। भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने मैदान पर आकर उनका उपचार किया। पंत के हाथ पर पहले 'आइस पैक' लगाया गया और फिर पट्टी बांधी गई। लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण पट्टी भी जल्द हटा दी गई। पंत ने 15 गेंदों पर नाबाद तीन रन बनाए और पारी के 58वें ओवर में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए।

कोटक ने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 168 गेंदों पर 117 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 300 रन बना लिए थे। कोटक ने कहा, ''उसने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया है। मेरे लिए उसका इरादा, उसका संयम और जिस गति से उसने बल्लेबाजी की, ये सभी चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं। उसका स्ट्राइक रेट भी बहुत अच्छा रहा। ‘’

देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक

भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। 11वें ओवर में लाहिरू कुमारा ने केएल राहुल (18) को आउटकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में नौ चौकों की मदद से (45) रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने 108 गेंदों में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाये। पड़िक्कल (117) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 193 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाये। उन्हें केशरा नुवंता ने आउट किया। 85वें ओवर में असिता फर्नांडो ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रवींद्र जडेजा को बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवीं सफलता दिलाई। रवींद्र जडेजा ने 83 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 43 रन बनाये।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत की फिटनेस पर कोच ने दिया अपडेट, चोट के कारण हुए थे रिटायर्ड हर्ट