IND vs SL: ऋषभ पंत के साथ गजब संयोग, सचिन-रोहित के अनोखे '100 सिक्स' क्लब में मारी एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 100वां छक्का लगाया है। भारतीय विकेटकीपर पंत साथ ही सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं।

Rishabh Pant Sachin Tendulkar and Rohit Sharma
ऋषभ पंत, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा

ऋषभ पंत ने मंगलवार को भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने गॉल स्टेडियम में भारत की दूसरी पारी के दौरान 69 गेंदों में 66 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। पंत ने छक्का लगाकर 20वां टेस्ट अर्धशतक कंप्लीट किया और इतिहास रचा। यह उनका 100वां छक्का था। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई प्लेयर बन गए हैं। पंत के साथ गजब संयोग हुआ। उन्होंने 18 अगस्त, 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पंत ने 18 अगस्त को ही 100वां टेस्ट सिक्स जमाया। पंत टेस्ट इतिहास में 100 या उससे अधिक जड़ने वाले चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (138 छक्के), न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (107) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (100) ने किया।

अनोखे '100 सिक्स' क्लब में एंट्री

पंत ने साथ ही सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के अनोखे '100 सिक्स' क्लब में एंट्री मारी है। पंत जहां टेस्ट फॉर्मेट में 100 सिक्स कंप्लीट करने वाले पहले भारतीय हैं तो वहीं महान बल्लेबाज सचिन वनडे में छक्कों का सैकड़ा पूरा करने वाले पहले भारतीय थे। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले भारत के लिए 100 सिक्स लगाने का कारनामा किया था। 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं। वह अब भारत की ओर से सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रोहित (662) के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (553) हैं। रोहित ने वनडे इतिहास में सर्वाधिक 351 सिक्स लगाए हैं।

ऋषभ पंत बने लाहिरु का शिकार

ऋषभ पंत की की आक्रामक पारी का अंत लाहिरु कुमारा ने किया। पंत की पारी और देवदत्त पडिक्कल के शानदार 44 रन की बदौलत भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के सामने 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा। श्रीलंका के गेंदबाजों ने पिच और परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए लेकिन पडिक्कल और पंत ने भारतीय खेमे की चिंता को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी। भारत को पहली पारी में 462 का स्कोर खड़ा करने के बाद 178 रनों की दमदार बढ़त मिली थी। यह गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने यहां 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत के साथ गजब संयोग, सचिन-रोहित के अनोखे '100 सिक्स' क्लब में एंट्री