IND vs SL Live Streaming: हॉटस्टार नहीं…फ्री में इंडिया वर्सेस श्रीलंका लाइव मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव? यहां जानें
IND vs SL Live Streaming 1st Test- इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जाना है। भारतीय फैंस इस मैच का मजा टीवी पर और ऑनलाइन कब कहां और कैसे उठा सकते हैं। आइए जानते हैं-

IND vs SL Live Streaming 1st Test- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जाएगा, जहां भारतीय बल्लेबाजों का असली टेस्ट होगा। पिछले कुछ समय से स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय टीम की कमजोरी सामने आई है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने घर में घुसकर टीम इंडिया को रौंदा है। ऐसे में भारत वापसी के लिए बेताब होगा। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनसिप फाइनल के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। एक हार भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे सकती है। आइए एक नजर भारत बनाम श्रीलंका लाइव मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
How To Watch India vs Sri Lanka Live Match Online TV Free
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से खेला जाएगा, जो 19 अगस्त तक चलेगा।
IND vs SL 1st Test कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL 1st Test भारतीय समयानुसार भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और धनंजय डी सिल्वा- आधा घंटा पहले यानी साढ़े नौ बजे मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नहीं बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे।
IND vs SL 1st Test की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टेस्ट का ऑनलाइन मजा आप जियोहॉटस्टार नहीं बल्कि सोनीलिव पर उठा सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें India vs Sri Lanka पहला टेस्ट?
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज फ्री में मजा आप DD स्पोर्ट्स पर DD फ्री डिश पर उठा सकते हैं।
इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, औकिब नबी, सरफराज खान।
श्रीलंका स्क्वाड: धनंजय डी सिल्वा (c), कामिंडू मेंडिस (vc), लाहिरू उडाना, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदू सूर्यबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।



