Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर- 300/5

Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/5 रन बना लिए हैं।

Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर- 300/5

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच पहले दिन का स्कोर (फाइल फोटो)

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/5 रन बना लिए हैं।

आज के दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 37 के स्कोर पर राहुल के रूप में पहला विकेट गिर गया। इसके बाद दूसरा विकेट 66 के स्कोर पर जायसवाल के रूप में गिरा। भारत ने लंच तक 88/2 बना लिए। लंच के बाद का खेल शुरू हुआ। 88/2 से आगे खेलते हुए अब भारत का स्कोर 180 के पार हो गया। टी ब्रेक तक टीम का स्कोर 187/3 रहा। तीसरे सत्र में भारत ने दो और विकेट खोए और स्कोर को 300/5 पहुंचा दिया।

भारत ने केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। राहुल 18 रन बनाकर लाहिरा कुमारा का शिकार बने। भारत को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वे 45 (53) रन बनाकर फर्नांडो का शिकार बने। ये दोनों बल्लेबाज पहले सत्र में आउट हुए थे। लंच के बाद का खेल शुरू होते ही देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। शुभमन गिल ने भी फिफ्टी जड़ी। हालांकि, गिल 50 रन के निजी स्कोर पर चायकाल से ठीक पहले असिथा फर्नाडो की बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे और पवेलियन लौट गए। गिल की यह बड़ी गलती रही। टी ब्रेक के बाद का खेल शुरू हुआ। ऋषभ पंत चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए। उन्हें कलाई में चोट लगी है। वे तीन रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी जगह जडेजा बल्लेबाजी करने आए। देवदत्त पडिक्कल ने इस सीरीज का और अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और इस मैच में भी पहली पारी में शतकीय बम फोड़ा है। तीन नंबर पर देवदत्त ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। वे 117 रन बनाकर आउट हुए। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरैल 7 और डेब्यू कर रहे सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नाडो ने 3 विकेट लिए। लाहिरु कुमार और केशरा नुवांथा को 1-1 विकेट मिले।

Ind day 1 Score vs Sl 2nd test: 300/5 (85 ओवर)

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में बड़ा बदलाव किया है। कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह सारांश जैन अपना डेब्यू किया। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम को 165 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी। इससे पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच जो कोलंबो में खेला गया था उसमें भी भारतीय टीम ने 6 विकेट से श्रीलंका XI को शिकस्त दी थी। शुभमन गिल एंड कंपनी इस मुकाबले में श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़

श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो

Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: पहले दिन भारत का स्कोर

Ind Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/5 रन बना लिए हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए हैं। स्कोर 300 पहुंच गया है। रविंद्र जडेजा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 43 रन बनाए। सारांश जैन और ध्रुव जुरैल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल का एक और शतक

देवदत्त पडिक्कल ने इस सीरीज का और अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और इस मैच में भी पहली पारी में शतकीय बम फोड़ा है। तीन नंबर पर देवदत्त ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। भारत का स्कोर 259/3 है। श्रीलंका को चौथे विकेट की तलाश है। जडेजा देवदत्त का अच्छा साथ दे रहे हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: ऋषभ पंत हुए रिटायर हर्ट

भारत के लिए बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत कलाई में लगी खतरनाक चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं। वे अपना खेल नियमित नहीं कर पाए। भारत का स्कोर 218 रन है। जडेजा पडिक्कल का साथ देने आए हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा

भारत का स्कोर 201/3 रन हो चुका है। देवदत्त पडिक्कल एक बार फिर शतक की ओर बढ़ रहे हैं। भारत मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका को विकेट की तलाश है। पडिक्कल का साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: टी ब्रेक तक खेल का लेखा- जोखा

भारत का स्कोर 180 के पार हो गया है। टी ब्रेक तक टीम का स्कोर 187/3 है। भारत ने केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। राहुल 18 रन बनाकर लाहिरा कुमारा का शिकार बने। भारत को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वे 45 (53) रन बनाकर फर्नांडो का शिकार बने। ये दोनों बल्लेबाज पहले सत्र में आउट हुए थे। लंच के बाद का खेल शुरू होते ही देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। वे नाबाद हैं। शुभमन गिल ने भी फिफ्टी जड़ी। हालांकि, गिल 50 रन के निजी स्कोर पर चायकाल से ठीक पहले असिथा फर्नाडो की बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे और पवेलियन लौट गए। गिल की यह बड़ी गलती रही।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा है। असिथा फर्नाडो की बाहर जाती गेंद पर कप्तान गिल बल्ला लगा बैठे और अपने 50 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 186/3 है। टी ब्रेक से कुछ पहले ही विकेट गिरा है।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: कप्तान गिल ने ठोकी फिफ्टी

दूसरे सत्र में भारत ने अच्छा खेल दिखाया है। देवदत्त पडिक्कल के बाद अब कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 184/2 हो गया है। चायकाल से पहले कुछ ओवर और फेके जाने शेष हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल ने ठोकी फिफ्टी

भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर फिफ्टी जड़ दी है। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। गिल भी अर्धशतक के करीब हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत 100 रनों की ओर बढ़ रहा है। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2 है। कप्तना शुभमन गिल 12 और पडिक्कल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: लंच तक भारत का स्कोर 88/2

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। भारत ने लंच तक 88/2 बना लिए हैं। राहुल 18 रन बनाकर लाहिरा कुमारा का शिकार बने। भारत को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वे 45 (53) रन बनाकर अविष्का फर्नांडो का शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल नाबाद हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है। वे 45 (53) रन बनाकर अविष्का फर्नांडो का शिकार बने। टीम का स्कोर 67 रन है। देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत ने खोया अपना पहला विकेट

भारत ने केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। राहुल 18 रन बनाकर लाहिरा कुमारा का शिकार बने। टीम का स्कोर 37 रन है। देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: श्रीलंका की प्लेइंग XI

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: कुलदीप यादव बाहर, सारांश करेंगे डेब्यू

भारतीय टीम में आज के मैच में बड़ा बदलाव किया गया है। कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह सारांश जैन अपना डेब्यू करेंगे।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत ने जीता टॉस, बैटिंग का फैसला

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है।

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारतीय टीम का स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़

Share

Ind Vs Sl LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच आज से

भारत बनाम श्रीलंका, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा। साढ़े 9 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd Vs Sl 2nd test day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर- 300/5