एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम ने फिर मचाया धमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India vs Sri Lanka Womens Gold medal Match: एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस साल यह भारत का पहला गोल्ड इन खेलों में है।

Indian Women Cricket Team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Indian Women Cricket Team wins Gold medal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हराया और लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत का गोल्ड मेडल का खाता इस बार के एशियाई खेलों में खुल गया। श्रीलंका को इस प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल मिला है, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। 2023 में आयोजित हुए एशियाई खेलों में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को मात देकर गोल्ड मेडल जीता था, जो इन खेलों में भारत का पहला गोल्ड था।

इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। टीम इंडिया ने 216 रन फाइनल मैच में बनाए थे। श्रीलंका के सामने 217 रनों का विशाल लक्ष्य था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रन ही बना सकी और मुकाबला 147 रनों से हार गई। एक भी मौके पर ऐसा नहीं लगा कि भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका की टीम कभी मैच में वापसी कर पाई। शुरुआत से ही भारतीय टीम का दबदबा इस गोल्ड मेडल मैच में देखने को मिला।

भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 79 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाए। वहीं, दूसरी ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन चमारी अट्टापट्टू ने बनाए। उन्होंने 29 रनों की पारी खेली। वहीं, भारतीय टीम की ओर से 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने निकाले। 2-2 विकेट शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल को मिले।

India vs Sri lanka Gold Medal Match LIVE Score Updates

IND W Score 216/3 (20 ओवर)

SL W Score 69 (15.4 ओवर)

श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर ढेर

श्रीलंका के सामने गोल्ड मेडल जीतने के लिए 217 रनों का लक्ष्य था, लेकिन श्रीलंका की टीम 69 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए स्पिनरों ने कमाल दिखाया। शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल को दो-दो विकेट मिले, जबकि 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किए। बल्लेबाजी में भारत के लिए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने कमाल दिखाया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज फिर से गोल्ड मेडल जीतकर वुमेंस क्रिकेट में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के पास भी दो गोल्ड मेडल इस इवेंट में हैं। पाकिस्तान ने 2010 और 2014 में लगातार दो बार एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में गोल्ड मेडल जीता हुआ है, जबकि भारत ने 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था और अब फिर से इस मेडल को जीता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2023 के टूर्नामेंट से पहले कभी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और नंदनी शर्मा

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन

इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशियन गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने मचाया धमाल