भारत ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल किए ज्यादातर टारेगट, राहुल ने कहा- जीत हमारा आत्मविश्वास बढ़ाएगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केएल राहुल का मानना है कि श्रीलंका मैच से पहले टीम ने जिन लक्ष्य को लेकर बातचीत की थी उन्हें हासिल कर लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि जीत से स्पिन के अनुकूल हालात में खेलने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

kl rahul devdutt padikkal
केएल राहुल- देवदत्त पडिक्कल

भारतीय उप कप्तान लोकेश राहुल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 165 रन की जीत के दौरान टीम के कई अहम लक्ष्यों को हासिल करने से खुश हैं और उन्होंने कहा कि इस मुकाबले से स्पिन की मददगार परिस्थितियों में खेलने का आत्मविश्वास बढ़ा है जो आगामी कड़ी चुनौतियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत ने पांचों दिन दबदबा बनाए रखते हुए पहला टेस्ट अपने नाम किया और दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

अधिकतर चीजों को हासिल किया

राहुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मैं इसे राहत की सांस नहीं कहूंगा, बल्कि खुशी कहूंगा क्योंकि हर टेस्ट जीत विशेष होती है। लंबे समय बाद श्रीलंका लौटे हैं और टीम के कई खिलाड़ी यहां पहले नहीं आए हैं इसलिए यह दौरे की शानदार शुरुआत है। मुझे लगता है कि टेस्ट से पहले हमने जिन अधिकतर चीजों पर बात की थी, उन्हें हासिल किया।''

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली चुनौतियों के बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में कुछ दबाव के साथ उतरा था लेकिन यहां भारतीय टीम ने श्रीलंकाई परिस्थितियों में स्पिन की चुनौती का मजबूती से सामना किया।

राहुल ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह जीत निश्चित रूप से खुशी का अहसास कराएगी और अगले मैच (कोलंबो) में जाने से पहले हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। अगले साल भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी एक बड़ी घरेलू श्रृंखला भी है।''

उन्होंने कहा, ''इसलिए स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी और स्पिन वाली परिस्थितियों में खेलने को समझना ऐसी चीज है जिस पर हम सभी काम कर रहे हैं। इस लिहाज से यह जीत हमें काफी खुशी देती है।''

राहुल ने खुद इस दौरे के लिए व्यापक तैयारी की थी और मुंबई की एक निजी सुविधा में स्पिन के खिलाफ अपने खेल पर काम किया था। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि श्रृंखला से पहले आप कितनी अच्छी तैयारी करते हैं उससे किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने की आपकी संभावनाएं बढ़ जाती हैं, चाहे भारत हो या विदेश।''

पडिक्कल की पारी इस टेस्ट मैच का निर्णायक हिस्सा थी

राहुल ने कहा, '''मैंने श्रीलंका में खेले गए कुछ मुकाबलों को देखा और यह समझने की कोशिश की कि बल्लेबाज के तौर पर मैच के किस चरण में रन बनाने के मौके मिलते हैं, किस चरण में दबाव को झेलना होता है, कब आक्रमण करना है और कब सतर्क रहना है।'' राहुल ने कहा कि श्रृंखला से पहले सही तैयारी उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर मानसिक रूप से शांत रखती है।

यह 34 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अपने कर्नाटक के साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के निर्णायक योगदान से भी खुश था जिन्होंने भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए वह पारी इस टेस्ट मैच का निर्णायक हिस्सा थी। उन्होंने जिस गति से बल्लेबाजी की और पहली पारी में शानदार शतक बनाया उससे हमारे लिए मैच की नींव तैयार हुई। परिस्थितियां बेहद गर्म थीं और शारीरिक रूप से भी यह चुनौतीपूर्ण था।'' राहुल ने कहा, ''यह देखकर वास्तव में बहुत खुशी हुई। मैंने उसके साथ काफी क्रिकेट खेला है और उसे बेंगलुरु से आगे बढ़ते हुए तथा कर्नाटक के लिए खेलते हुए देखा है। उसके पहला शतक का गवाह बनना मेरे लिए बहुत खास था। उम्मीद है कि वह इस आत्मविश्वास को अगले मैच और अपने करियर के आगे के दौर में भी बरकरार रखेगा।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने हासिल किए ज्यादातर टारेगट, राहुल ने कहा- जीत हमारा आत्मविश्वास बढ़ाएगी