केएल राहुल की मैदान पर हुई हालत खराब, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केएल राहुल को शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथ, उंगली और पैर में क्रैम्प की वजह से काफी दर्द हुआ। जिसके कारण वह तीसरे सेशन में रिटायर्ड हर्ट हुए।

KL rahul
श्रीलंका के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाते भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। मैच के पहले दिन टी ब्रेक से ठीक पहले केएल राहुल ने दाएं हाथ में दर्द की शिकायत की। हालांकि फीजियो ने उनका इलाज किया और फिर वह खेलने लगे लेकिन ब्रेक के दौरान वह डगआउट में भी ट्रीटमेंट लेते हुए नजर आए और काफी दर्द में दिखे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने तीसरे सेशन में उतरने का फैसला किया लेकिन फिर क्रीज पर खड़े नहीं हो सके और वापस मैदान के बाहर चले गए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वह भी अच्छी लय में दिख रहे थे।

केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन

स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अच्छी लय में नजर आ रहे थे और देवदत्त पडिक्कल के साथ 150 रन की साझेदारी भी कर चुके थे लेकिन टी ब्रेक से पहले उन्हें हाथ में क्रैम्प आने शुरू हुए और वह टी ब्रेक तक बने रहे। इस दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट भी लिया और डगआउट में काफी दर्द में दिख रहे थे। हालांकि तीसरे सेशन में वह बल्लेबाजी के लिए भी उतरे लेकिन क्रीज पर पहुंचने के बाद वह अपने दर्द पर कंट्रोल नहीं रख सके और वह बढ़ता ही गया। उनकी उंगलियों में भी क्रैम्प आने लगे, जिसके कारण उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। वहीं ड्रेसिंग रूम में जाते समय केएल राहुल लगड़ाते हुए नजर आए, जोकि भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। केएल राहुल ने 162 गेंद में 77 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया।

150 रनों की साझेदारी

पडिक्कल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इससे पहले लंच के दौरान बारिश आ गई जिसके कारण मैदानकर्मियों को कवर बिछाने पड़े। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक एक विकेट पर 101 रन बनाए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़केएल राहुल की मैदान पर हुई हालत खराब, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा