IND vs SL: 'केएल राहुल अब इस काम में भी काफी माहिर हो गए', कोच ने खोला सफलता का राज

गॉल, भाषा
Follow us on Google News
share

केएल राहुल फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। राहुल की सफलता का राज स्पिन के खिलाफ सुनियोजित तैयारी और परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की मानसिकता है।

KL Rahul
गॉल टेस्ट के दौरान केएल राहुल

केएल राहुल ने गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 77 रन बनाकर इस दौरे के लिए अपनी सुनियोजित तैयारी और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की अपनी मानसिकता का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने शनिवार को जब प्रभात जयसूर्या पर शानदार कवर ड्राइव से चौका लगाया तो श्रीलंका का यह प्रमुख गेंदबाज भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया। इससे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद स्पिनरों को खेलने के भारतीय टीम के नए आत्मविश्वास का भी पता चलता है।

केएल राहुल के पहले कोच जयराज को हैरानी नहीं

ऐसे समय में भारतीय टीम के सबसे सीनियर बल्लेबाज राहुल ने श्रीलंकाई स्पिनरों को रोकने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। राहुल ने इसके लिए मुंबई के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में व्यापक तैयारी की थी। इस सेंटर का संचालन पूर्व भारतीय खिलाड़ी और चयनकर्ता जतिन परांजपे करते हैं। राहुल के साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी वहां अभ्यास किया था। राहुल के पहले कोच सैमुअल जयराज को इस बल्लेबाज के प्रदर्शन पर जरा भी हैरानी नहीं हुई। उन्होंने पीटीआई से कहा, ''वह शुरू से ही मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले खिलाड़ी रहे हैं। उनका दिमाग और तकनीक दोनों ही मजबूत हैं। लेकिन उससे भी बढ़कर वह हमेशा सीखने और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए तैयार रहते हैं।''

'केएल राहुल अब इस काम में भी काफी माहिर हो गए'

जयराज ने कहा, ''एक बार अच्छी शुरुआत मिलने पर राहुल जानते हैं कि इसका पूरा फायदा कैसे उठाना है। मेरे विचार में उनके लिए सबसे ज़रूरी था लंबे समय तक अपनी एकाग्रता बनाए रखना। अब वह स्ट्राइक रोटेट करने में भी काफी माहिर हो गए हैं।'' गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में कर्नाटक के इस बल्लेबाज का अर्धशतक इसका प्रमाण था। राहुल ने 77 रन बनाने के लिए 162 गेंदें खेलीं लेकिन उन्हें हाथ में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उन्होंने भले ही धीमी बल्लेबाजी की लेकिन इससे उनके साथी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका मिला।

'जिस तरह से बैटिंग कर रहे, बहुत जिम्मेदारियां ले रहे'

लेकिन एक सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बजाय टीम के हित को अधिक महत्व देते हैं। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम के लिए राहुल द्वारा निभाई जाने वाली जिम्मेदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''आपने देखा है, जब वह वनडे मैच में खेलते हैं तो वह छठे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए, जब आप सीनियर बल्लेबाज हैं और यदि आप किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने और टीम की मदद करने के लिए तैयार होते हैं तो मुझे लगता है कि ऐसा खिलाड़ी टीम के लिए बहुत अच्छा होता है।'' कोटक ने कहा, ''इसलिए वह किसी भी टीम के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह बहुत सारी जिम्मेदारियां ले रहे हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'केएल राहुल अब इस काम में भी काफी माहिर हो गए', कोच ने खोला सफलता का राज