कुलदीप यादव पर भारतीय टीम का भरोसा कायम, कोच ने कहा-एक खराब प्रदर्शन काबिलियत का पैमाना नहीं

भाषा, कोलंबो
Follow us on Google News
share

भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले का मानना है कि कुलदीप यादव अब भी टीम की योजना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक मैच के प्रदर्शन से किसी गेंदबाज का आकलन नहीं किया जा सकता।

kuldeep yadav
कुलदीप यादव

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने कुलदीप यादव का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर टीम प्रबंधन की योजनाओं का हिस्सा है और एक मैच में खराब प्रदर्शन से उनकी काबिलियत तय नहीं होती। पहले टेस्ट में कुलदीप को दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी करने के बाद सिर्फ एक विकेट मिला था। दूसरी ओर बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने मिलकर 14 विकेट लिए थे।

कुलदीप मैच जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं

कोच साइराज बहुतुले ने कहा, ''कुलदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। गॉल में परिस्थितियां अलग थीं। उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी। कुलदीप हमेशा से मैच जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं और टीम की योजना में शामिल हैं।''

बहुतुले ने कहा, '' सभी स्पिनरों को नरम गेंद से परेशानी होती है। लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर या ऑफ स्पिनर उंगलियों से गेंद को नियंत्रित कर लेते हैं, इसलिए उनके लिए यह थोड़ा आसान होता है। वहीं, लेग स्पिनर के लिए नरम गेंद से गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि गेंद की सीम दबकर नीचे चली जाती है।''

उन्होंने कहा, '' कलाई के स्पिनर के लिए नरम गेंद से गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल होता है। गेंद की सीम नरम होने के कारण नीचे चली जाती है। ऐसे में गेंद को मनचाही तरह से घुमाना और उछाल हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।'' बहुतुले ने कहा, ''एक मैच के प्रदर्शन से किसी गेंदबाज का आकलन नहीं किया जा सकता। कुलदीप ने भी परिस्थितियों के मुताबिक अपनी भूमिका में बदलाव करने की पूरी कोशिश की।''

सुथार टीम के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बने

गॉल की पिच और कूकाबुरा गेंद की स्थिति ने भी कुलदीप को अपनी गेंदबाजी की दिशा और गति में बदलाव करने के लिए मजबूर किया। गेंद की शुरुआती चमक खत्म होने के बाद वह नरम हो गई थी। मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। उनकी गेंदबाजी से बहुतुले काफी प्रभावित नजर आए।

बहुतुले ने कहा, ''सुथार अब टीम के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में काफी गेंदबाजी करने के कारण उन्हें हर परिस्थिति में अपनी गेंदबाजी की अच्छी समझ है।'' टीम प्रबंधन उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के तरीके समझाने पर काम कर रहा है। इसमें अलग पिच, अलग बल्लेबाज और बाएं या दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति शामिल है। बहुतुले ने कहा, '' सुथार गेंद को अच्छी तरह टर्न कराते हैं और हमारे लिए बेहद भरोसेमंद गेंदबाज हैं। वह लगातार उसी लाइन पर गेंदबाजी करते हैं, जिस पर हम चाहते हैं। इसी के साथ उनकी गेंदबाजी में भी लगातार निखार आ रहा है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कुलदीप पर भरोसा कायम, कोच ने कहा-एक खराब प्रदर्शन काबिलियत का पैमाना नहीं