करीब नहीं जाना चाहिए था, जोश-जोश में ऐसा हो जाता है; यशस्वी मामले पर कोच सितांशु कोटक ने दिया बयान

वार्ता, कोलंबो
Follow us on Google News
share

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक पर भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बयान दिया है। उनका मानना है कि सलामी बल्लेबाज को इतना करीब नहीं जाना चाहिए था।

Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando
यशस्वी और असिथा के बीच हुई नोकझोंक के दौरान भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन हुई उस घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया, जिसमें यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस हुई थी। यह घटना तब हुई जब फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया, उस ओवर में बल्लेबाज़ ने तीन चौके मारे थे। जब फर्नांडो अपने साथियों के साथ जश्न मना रहे थे, तब जायसवाल मैदान से बाहर जाने लगे और ऐसा लगा कि तेज़ गेंदबाज़ ने भारतीय ओपनर को कुछ कहा (सेंड-ऑफ दिया)।

यशस्वी- असिथा के बीच बहस जोश-जोश में हुआ था

जो भी शब्द कहे गए, उनसे जायसवाल भड़क गए और वे पलटकर गेंदबाज का सामना करने के लिए उनकी ओर बढ़े। दोनों के सिर लगभग टकराने ही वाले थे कि तभी श्रीलंका के दूसरे फील्डरों ने मामले को शांत कराया और जायसवाल को वापस भेजा। कोटक का मानना था कि यह "जोश-जोश में" हुई घटना थी, लेकिन उन्हें यह भी लगा कि जवाब में जायसवाल को गेंदबाज के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था।

सितांशु कोटक ने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाज़ ने कुछ कहा और यह जोश-जोश में हुआ। ज़ाहिर है, यशस्वी को उनके इतना करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जोश-जोश में ऐसा हो जाता है।"

श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ी कोच रयान वैन नीकेर्क की राय भी कुछ ऐसी ही थी। उन्हें लगा कि यह कड़े मुकाबले वाले दिन का हिस्सा था और उन्होंने इसे "भावनाओं के उबाल" का नतीजा बताया। "देखिए, टेस्ट क्रिकेट मुश्किल होता है, है ना? जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ खेल रहे हों, तो आप बस पीछे हटकर गेंदबाजी नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि हमारी तरफ से, हमें हर समय चुनौती पेश करनी होगी और कुछ न कुछ करने की कोशिश करनी होगी।"

मैच रेफरी पर छोड़ता हूं

उन्होंने आगे कहा,"इसलिए, मेरे नजरिए से, मैंने गेंदबाजों से आगे बढ़कर कुछ करने को कहा है। शायद तीखी बातें भावनाओं के उबाल का नतीजा हैं। मैं इसे मैच रेफरी पर छोड़ता हूं कि वे इसे कैसे देखते हैं।''

हो सकता है कि आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट इस घटना को कोचों की तरह हल्के में न लें। आईसीसी में खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेजने के लिए सजा का प्रावधान है और अगर वीडियो सबूतों से दोनों के बीच गलत तरीके से शारीरिक संपर्क का पता चलता है, तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को पहली पारी में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जोश-जोश में ऐसा हो जाता है, यशस्वी-असिथा के झगड़े पर कोच ने दिया बयान