गुरनूर बरार ने की छक्कों की बरसात, श्रीलंकाई गेंदबाज को दनादन मारी बाउंड्री; गौतम गंभीर ने भी सराहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुरनूर बरार ने दिन के आखिरी ओवर में दिलम सिदुरा की अंतिम पांच गेंदों पर चार छक्के मारे। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी तारीफ करते हुए दिखे।

Gurnoor Brar, Gautam Gambhir
गुरनूर बरार, गौतम गंभीर

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में दमदार बैटिंग की। देवदत्त पड़िकल शानदार शतक बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक बनाया। पडिकल, जडेजा और गुरनूर की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने एकमात्र अभ्यास टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने के समय छह विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के पहली पारी में बनाए स्कोर से 6 रन पीछे है। गुरनूर ने दूसरे दिन के आखिरी ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज को जमकर कूटा और कई बड़े शॉट खेलकर भारत के स्कोर 350 के पार पहुंचाया।

गुरनूर बरार ने 5 गेंदों में जड़े 4 छक्के

भारतीय बल्लेबाज गुरनूर बरार ने दूसरे दिन के आखिरी ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज दिलुम सुदीरा को जमकर बड़े शॉट लगाए। देवदत्त ने पहली गेंद पर एक रन बनाया और फिर उसके बाद गुरनूर ने छक्कों की बौछार कर दी। उन्होंने सुदीरा की अंतिम पांच गेंदों पर 4 छक्के जड़े। गुरनूर ने शुरुआती दो गेंदों पर छक्के मारे और फिर पडिकल को स्ट्राइक लेने से भी मना कर दिया। उसके बाद अंतिम दो गेंदों पर फिर छक्के जड़े। उनके इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए और ताली बजाकर उनके प्रदर्शन की तारीफ की। गुरनूर बरार ने 18 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 36 रनों की पारी खेली।

देवदत्त पडिक्कल ने 164 गेंदों का सामना किया और अपनी नाबाद 142 रनों की पारी में 18 चौके लगाये। रवींद्र जडेजा ने 117 गेंदों में सात चौकों की मदद से 63 रन (रिटायर्ड आउट) बनाये। गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से (नाबाद 36) रनों की पारी खेली।

यशस्वी-पंत का नहीं चला बल्ला

इससे पहले भोजनकाल के बाद भारत को दूसरा झटका 24वें ओवर में केएल राहुल (40) रन के रूप में लगा। उन्हें केशरा नुवंता ने बोल्ड आउट किया। ऋषभ पंत (दो) और जुरेल ध्रुव (एक) रन को रमेश मेंडिस ने आउट किया। मानव सुथार (41) और मोहम्मद सिराज (एक) रन को असंका मनोज ने आउट किया।

भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत श्रीलंका इलेवन की अपेक्षा धीमी रही, पर आखिरी ओवरों में देवदत्त पड़िक्कल और गुरनूर बराड़ तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 357 रन तक पहुंचा दिया। सारांश जैन (22) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से (नाबाद 36) रनों की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 164 गेंदों का सामना किया और अपनी नाबाद 142 रनों की पारी में 18 चौके लगाये। स्टंप्स के समय भारत ने 90 ओवरों में आठ विकेट पर 357 रन बना लिये है। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 142) और गुरनूर बराड़ (नाबाद 36) क्रीज पर मौजूद हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गुरनूर ने श्रीलंकाई गेंदबाज को दनादन मारी बाउंड्री, की छक्कों की बरसात