गॉल टेस्ट फतह करने के लिए टीम इंडिया को आज अपनानी होगी ये अप्रोच, तभी बढ़ेंगे जीत की ओर कदम
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट फतह करने के लिए टीम इंडिया को आज ये अप्रोच अपनानी होगी, तभी जीत की ओर कदम बढ़ेंगे, क्योंकि बारिश की वजह से बहुत ज्यादा खेल इस मुकाबले का खराब हो चुका है।

टीम इंडिया गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ड्राइविंग सीट पर है। भारतीय टीम पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका की टीम 284 रनों तक पहुंच पाई। भारत को 178 रनों की बढ़त मिली। इस मुकाबले के दो दिन का खेल बाकी है। ऐसे में आपको लग रहा होगा कि भारतीय टीम आसानी से जीत जाएगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि बारिश के कारण सिनेरियो चेंज हो सकता है और मैच ड्रॉ होने के ज्यादा चांस होंगे। इसी से बचने के लिए आज कौन सी अप्रोच भारत को अपनानी है? इसके बारे में जान लीजिए।
वैसे तो टीम इंडिया के पास पहले से ही 178 रनों की बढ़त है, लेकिन श्रीलंका के सामने एक बड़ा और मैच जीतने वाला टारगेट 400 के आसपास का होगा। अगर टीम इंडिया के दिमाग में 400 रन बनाने का लक्ष्य है तो फिर भारत गलती भी कर सकता है, क्योंकि टीम इंडिया का लक्ष्य सिर्फ आज यानी मैच के चौथे दिन मंगलवार 18 अगस्त को यह होना चाहिए कि भारत 40 ओवर खेले और 180 से 200 रनों के करीब बना ले। इस तरह भारत के खाते में 360 से 375 रन हो सकते हैं।
दो धारी तलवार हो सकता है ये मैच
ये लक्ष्य दो धारी तलवार की तरह होगा, जिसे श्रीलंका की टीम अपनी परिस्थितियों में हासिल भी कर सकती है और उस चक्कर में भारत को विकेट भी मिल सकते हैं, क्योंकि अगर भारत 40 ओवर खेलता है तो श्रीलंका के पास 140 ओवर तक गेम बचा रह सकता है। इस हिसाब से 375 रनों का टारगेट भी महफूज नहीं होगा, लेकिन बारिश के अनुमान को देखें और इसमें से 20 से 30 ओवर भी घटा दिए जाएं तो फिर मैच को जीत के साथ-साथ श्रीलंका की टीम ड्रॉ की ओर खींचने की करेगी।
भारतीय टीम चाहेगी कि आज जितने भी ओवर किए जाएं, उसमें करीब 4 से 5 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाएं जाएं और गेंदबाजी में टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया जाए। आखिरी दिन भारत को यह ध्यान में रखना होगा कि श्रीलंका को जल्द से जल्द समेटा जाए। अन्यथा अगर मैच दोपहर के सेशन में गया और श्रीलंका के हाथ में विकेट रहे तो फिर मैच भारत के हाथ से फिसल भी सकता है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी यही राय
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी लगभग इसी अप्रोच की बात की है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि 178 में 178 और जोड़ दिए जाएं और फिर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया जाए। वहीं, हर्षा भोगले ने कहा है कि भारत को इस स्कोर में 200 रन और जोड़ने चाहिए और फिर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता देना चाहिए।



