भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदकर रचा इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs SL Asia Cup Final Match Result: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।

IND VS SL AISA CUP FINAL MATCH RESULT
भारत ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

IND vs SL Asia Cup Final Match Result: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए ओडीआई फॉर्मेट के सभी चार खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अलावा चार टी-20 एशिया कप के टाइटल भी फतेह किए हैं। भारत ने 2004, 2005/06, 2006 और 2008 में वनडे एशिया कप का खिताब जीता। 2012, 2016, 2022 और अब 2026 में टी-20 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम करते हुए इतिहास रचा है।

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों 183/5 रन बनाए। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवरों में 111 रनों पर ही सिमट गई।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अपना 8वां खिताब जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। हालांकि, शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुईं। इसके बाद ना तो कप्तान कौर का बल्ला गरजा और ना ही ऋचा घोष ने भी दम दिखाया। भारत ने आखिर में निर्धारित 20 ओवर में 183 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सका। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े और 174 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्हें चामुदी ने आउट किया। शेफाली वर्मा के बाद अब स्मृति मंधाना भी आउट हो गई हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 151 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना अपनी ही गलती और बड़े ब्लंडर की वजह से रन आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शॉट खेला गेंद पॉइंट के फील्डर के पास गई और स्मृति हरमन के ना करने पर भी रन भाग गईं। लिहाजा उन्हें अपना कीमती विकेट गवांना पड़ा। कौर ने 14 (14), ऋचा घोष ने 17 (13), दीप्ति शर्मा ने 5, भारती फुलमाली ने 2 रन बनाए। अंत में जी कमलिनी 5 गेंदों में 15 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। 4 रनों के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान चमारी अथापथु ने मोर्चा संभाला। स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया। हालांकि, दीप्ति शर्मा ने पारी के 10वें ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। इसके बाद श्री चरणी ने मोर्चा संभाला। शेफाली वर्मा ने भी बाद में पार्टी जॉइन की। श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 111 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। श्री चरणी ने और भी बेहतर गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और क्रांति गौड़ को एक-एक विकेट मिले।

भारत और श्रीलंका की टीमें टूर्मामेंट के इस संस्करण में फाइनल से पहले अपराजेय रही थीं। भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी थी। वहीं, श्रीलंका की टीम रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी। पिछली बार जब 2024 में दोनों टीमों एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे के सामने थीं, तब श्रीलंका ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया था। फाइनल में 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन श्रीलंका ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया ने 2024 की हार का बदला ले लिया है और 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

मैच कितना रोमांचक होगा और कौन विजेता बनेगा यह सब जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए। लाइव अपडेट्स के लिए लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर स्कोरकार्ड नीचे देखें।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score Full Scorecard

IND- 183/5 (20 ओवर)

SL- 111/10 (20 ओवर)

मैचIndia women vs sri lanka women asia cup final 2026
टूर्नामेंटwomen's asia cup 2026
तारीख13 सितंबर 2026
वेन्यूDubai international cricket stadium
मैचफाइनल
टॉसभारत ने जीता, बल्लेबाजी का लिया फैसला
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर भारत- 183/5 (20 ओवर), श्रीलंका- 111/10 (20 ओवर), भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया।

एशिया कप के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी।

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति।

अभी तक के एशिया कप के इतिहास के सभी विनर इस प्रकार है

महिला T20I एशिया कप विजेता

2012: भारत

2016: भारत

2018: बांग्लादेश

2022: भारत

2024: श्रीलंका

2026: भारत

भारत ने ODI फ़ॉर्मेट के सभी चार संस्करण जीते: 2004, 2005/06, 2006 और 2008

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 184 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: तीन मौके लेकिन नहीं मिला विकेट, प्रेमा रावत का ड्रामे से भरपूर ओवर

प्रेमा रावत ने पारी का 8वां ओवर डाला, जिसमें 8 रन बने। तीन मौके भी बने। पहले रन आउट मिस हुआ। उसके बाद बाउंड्री पर श्री चरणी ने छोड़ा। इसके बाद प्रेमा रावत ने अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। हालांकि, इस ओवर में श्री चरणी ने एक और विकेट दिला दिया है। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत को मिली चौथी सफलता, श्री चरणी ने हर्षिता को किया आउट

हर्षिता को श्री चरणी ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं करने दिया। भारत को चौथा विकेट मिला है। टीम इंडिया अपने आठवे खिताब के थोड़ा और करीब जा रही है। श्री चरणी ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड किया।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: दीप्ति शर्मा का कमाल, एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट

दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 10वें ओवर में उन्होंने दो सफलताएं भारत को दिलाकर दमदार वापसी कराई है। 63 रनों पर श्रीलंका के 3 विकेट गिर चुके हैं। भारत अब 8वीं बार खिताब जीतने के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, जिस तरह से श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार वापसी की थी उसी तरह यहां पर भी ना कर सके।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: दीप्ति शर्मा ने चमारी अथापथु को किया आउट, भारत को बड़ी सफलता

श्रीलंका का स्कोर 9 ओवर की समाप्ति के बाद 61 रन हो गया है। कप्तान चमारी अथापथु ने 36 रन बना लिए हैं। वे लगातार चौके छक्के लगाकर भारतीय गेंदबाजों के चारों खाने चित्त कर रही हैं। भारत के लिए अब हार का खतरा बन रहा है। श्रीलंका ने कमबैक कर लिया है। हालांकि, अब यहां प दूसरा विकेट गिर चुका है। दीप्ति शर्मा ने कप्तान चमारी अथापथु को स्टंप्स करा दिया है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: पावरप्ले के बाद अच्छी स्थिति में श्रीलंका

श्रीलंका का पहला विकेट चार रनों के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद से टीम ने दमदार वापसी की है। 7वें ओवर में 42 रन सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कप्तान अथापथु और उनकी साथी बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रही हैं। भारत को दूसरे विकेट की तलाश है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: श्रीलंका की खराब शुरुआत

एशिया कप फाइनल में 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने खराब शुरुआत की है। सस्ते में पहला विकेट खो दिया है। टीम अभी 20 रनों के स्कोर को पार नहीं कर सकी है। कप्तान चमारी अभी क्रीज पर हैं। उनसे श्रीलंका को काफी उम्मीदें हैं।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रनों का लक्ष्य

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। 129 रनों पर पहला विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई। शेफावी वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच शतकीय साझेदारी के काऱण लग रहा था कि टीम 200 के पार पहुंच जाएगी लेकिन जैसे- तैसे 183 के आंकड़े को ही निर्धारित 20 ओवरों में छू सकी।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत का स्कोर 150 के पार, ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर

भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। 17वें ओवर का खेल जारी है। ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत ने किया बड़ा ब्लंडर, स्मृति मंधाना रन आउट

भारत को एक के बाद एक झटके लगे हैं। शेफाली वर्मा के बाद अब स्मृति मंधाना भी आउट हो गई हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 151 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना अपनी ही गलती और बड़े ब्लंडर की वजह से रन आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शॉट खेला गेंद पॉइंट के फील्डर के पास गई और स्मृति हरमन के ना करने पर भी रन भाग गईं। लिहाजा उन्हें अपना कीमती विकेट गवांना पड़ा।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत को 129 पर लगा पहला झटका

भारत को 129 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गई हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े और 174 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्हें चामुदी ने आउट किया।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: स्मृति मंधाना ने भी ठोकी फिफ्टी

भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 12वें ओवर में 119 रन है। शेफाली वर्मा के बाद अब स्मृति मंधाना ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में यह खास काम किया है। भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत 100 के पार, श्रीलंका को विकेट की तलाश

भारत का स्कोर 100 के पार हो चुका है। शेफाली वर्मा ने फिफ्टी ठोक दी है। स्मृति मंधाना उनका साथ दे रही हैं। एशिया कप फाइनल में भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: शेफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

शेफाली वर्मा ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 24 गेंदों में यह कारनामा किया है। भारत को स्कोर तेजी से 100 के करीब बढ़ रहा है। श्रीलंका को पहले विकेट की तलाश है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: भारत की तूफानी शुरुआत

भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में तूफानी शुरुआती की है। पावरप्ले के भीतर 50 से अधिक का स्कोर बना दिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छी लय में नजर आ रही हैं। श्रीलंका को पहले विकेट की तलाश है।

IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score: अच्छी लय में शेफाली और स्मृति

9:13 PM: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दी है। दो ओवर की समाप्ति पर भारत ने 18 रन बना लिए हैं और तीसरे ओवर में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदकर रचा इतिहास