देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, राहुल द्रविड़-पुजारा के क्लब में पहुंचे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के क्लब में शामिल हुए।

Devdutt Padikkal, dhruv jurel
देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल

भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी है। प्रैक्टिस मैच के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी शतक लगाया है। मैच के पहले दिन देवदत्त ने 178 गेंद में 131 रन बनाए। गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं और वह 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने रविवार को 215 गेंदों में 150 रन पूरे किए हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उनसे पहले सिर्फ राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ही ये कमाल कर पाए हैं। भारत ने पहली पारी में 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने बनाए 167 रन

रविवार को गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। देवदत्त पडिक्कल ने मैच के दूसरे दिन 150 रन पूरे किए और इसके साथ ही वह राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के खास क्लब में शामिल हो गए। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने अहमदाबाद में 2009 में खेले गए टेस्ट मैच में 177 रन बनाए थे। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने गॉल में 2017 में 153 रन की पारी खेली थी।

शानदार फॉर्म से गुजर रहे देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को दोहरा शतक लगाने का मौका गंवा दिया। उन्होंने 230 गेंदों में 167 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।

पंत और राहुल ने गंवाया विकेट

बीते दिन के स्कोर 27 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे ऋषभ पंत आज क्रीज पर आने के बाद कुछ असहज दिखे। वह ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा (133 रन पर दो विकेट) के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। नुवांथा ने भारत के आक्रमक बल्लेबाजों के खिलाफ फालाइटेड गेंद का अच्छा इस्तेमाल किया। ऐसी ही एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत 39 रन बनाकर मिडऑफ पर सोनल दिनूषा को कैच दे बैठे। शनिवार को ऐंठन के कारण 77 रन पर रिटायर हर्ट हुए लोकेश राहुल केवल चार रन जोड़कर नुवांथा की गेंद के टर्न और उछाल को समझने में नाकाम रहे और शॉर्ट लेग पर निशान मधुशंका को आसान कैच थमा दिया।

महज 12 रन के भीतर पंत और राहुल जैसे दो बड़े विकेट हासिल करने से श्रीलंकाई गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन वे पडिक्कल को परेशान नहीं कर सके। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने दिन की शुरुआत 131 रन से की थी। उन्होंने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 215 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छुआ। पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।