IND Vs SL Day 4 Highlights: कोलंबो टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, श्रीलंका की दूसरी पारी में हालत खस्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND Vs SL Day 4 Highlights: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट के चौथा दिन का खेल समाप्त हो गया। श्रीलंका की फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में हालत खस्ता है। भारत को पांचवें दिन श्रीलंका को समेटने के लिए चार विकेट चाहिए।

IND Vs SL Day 4 Highlights
चौथे दिन बारिश के बाद लौटते खिलाड़ी

IND Vs SL Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच का चौथे दिन टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई। तीसरे सेशन में बारिश ने अड़ंगा लगाया जिसके चलते थोड़ा जल्दी स्टंप्स की घोषणा की गई है। दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन था। सोनल दिनुशा 7 और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका ने 16 रन की बढ़त हासिल की है।

सारांश जैन ने श्रीलंका को छठा झटका झटका दिया। उन्होंने निरोशन डिकवेला (5) को 65वें ओवर में अपना शिकार बनाया। मानव सुथार के जाल में बड़ी मछली फंसी है। उन्होंने 61वें ओवर में पसिंदु सोरियाबंदारा को स्टंप आउट करवाया। पसिंदु ने 173 गेंदों में 92 रन बटोरे। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को 44वें ओवर में अहम सफलता दिलाई। उन्होंने कामिंदु मेंडिस को आउट किया। कामिंदु ने 92 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। उन्होंने पसिंदु के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की।

IND Vs SL Colombo Test Score

श्रीलंका की दूसरी पारी: 229/6 (72.4 ओवर) f/o

श्रीलंका की पहली पारी: 290/10 (89.4 ओवर)

भारत की पहली पारी: 503/9 d (138 ओवर)

दूसरा सेशन श्रीलंका के नाम

चौथे दिन के दूसरा सेशन श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका ने टी ब्रेक तक 106 रन जुटाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। दूसरे सेशन की समाप्ति पर पसिंदु सोरियाबंदारा 90 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि, तीसरा शुरू होने के बाद श्रीलंका को डिसिल्वा के रूप में झटका लगा। उन्हें मानव सुथार ने 59वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। डिसिल्वा और पसिंदु ने चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। उन्होंने 44 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का है।

लंच तक श्रीलंका ने खोए दो विकेट

लंच तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 83 रन जोड़कर दो विकेट खोए। रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर में कामिल मिशारा (20) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने पसिंदु के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की पार्टनरसिप की। मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर में लाहिरू उदारा (3) का शिकार किया। वहीं, भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 89.4 ओवर ओवर में 290 रनों पर समेटी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 213 रनों की बढ़त हासिल की और श्रीलंका को फॉलऑन दिया। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने 163 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के हैं। वह श्रीलंका की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। स्पिनर सारांश जैन ने उनका शिकार किया। दिनुशा ने 147 गेंदों में दूसरा टेस्ट शतक कंप्लीट किया। उन्होंने पहले मैच में भी सेंचुरी लगाई थी।

दिनुशा ने लाहिरु संग जोड़े 58 रन

दिनुशा ने लाहिरु कुमारा (12) के साथ नौवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। सारांश ने लाहिरु को 87वें ओवर में अपना शिकार बनाया। यह उनका पहला इंटरनेशनल विकेट था। भारत के 503/9 स्कोर के जवाब में श्रीलंका टीम जूझ रही है। मंगलवार को स्टंप्स तक श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन जुटाए थे। अगले दिन श्रीलंका ने 25 रन जोड़कर दो विकेट खोए। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार तीन-तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक शिकार किया।

पसिंदु ने पहली पारी में बनाए 80 रन

श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंका ने पहली पारी में 35 रन जोड़कर तीन विकेट खो दिए। हालांकि, पसिंदु सोरियाबंदरा ने 133 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कामिंदु मेंडिस (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। दोनों ने भारत को लगभग दो घंटे तक विकेट से महरूम रखा। इन दोनों बल्लेबाजों ने मानव सुथार और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन को हावी नहीं होने दिया। कप्तान धनंजय डिसिल्वा (8) सस्ते में लौटे।

ऐसा नहीं कर पाई भारतीय टीम

टी ब्रेक के समय 216/7 के स्कोर से आगे खेलते हुए श्रीलंका के जल्दी सिमटने के आसार दिख रहे थे लेकिन दिनुशा ने डटकर मोर्चा संभाला। उन्होंने दो सेशन तक विकेट के लिए तरसाए रखा। दिनुशा ने 84 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार तीसरी पारी में पचास प्लस रन बनाए। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़न वाले दिनुशा ने केशरा नुवांथा (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की। भारतीय गेंदबाजों की निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ पुरानी कमजोरी फिर सामने आई।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोलंबो टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर भारत, श्रीलंका की दूसरी पारी में हालत खस्ता