IND Vs SL Day 3 Highlights: दिनुशा ने किया भारत की नाक में दम, कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND Vs SL Day 3 Highlights: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। श्रीलंका टीम पहली पारी में जूझ रही है। भारत आठ विकेट झटक चुका है। 

IND Vs SL Day 3 Highlights:
सोनल दिनुशा

IND Vs SL Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारत की ड्राइविंग सीट पर है।आखिरी सेशन में बारिश के खलल के कारण दिन का खेल थोड़ा जल्दी समाप्त हो गया। भारत के 503/9 के जवाब में श्रीलंका टीम की हालत खस्ता है। श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन जुटाए हैं। मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रनों की जररूत है। सोनल दिनुशा 85 और लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। दिनुशा 137 गेंदों में का सामना करने के बाद छह चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में शतक जमाया था।

केशरा नुवांथा ने 74 गेंदों में 18 रन बनाए। उनके और दिनुशा के बीच आठवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। नुवांथा को सुथार ने 69वें ओवर में आउट किया। टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 65 ओवर में 216/7 था। श्रीलंका ने दूसरे सेशन में 86 रन जोड़ेकर तीन विकेट खोए।श्रीलंका को छठा झटका पसिंदु सोरियाबंदरा (133 गेंदों में 80) के रूप में लगा। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। पसिुंद को रवींद्र जडेजा ने 45वें ओवर में बोल्ड किया। मोहम्मद सिराज ने अगले ओवर में निरोशन डिकवेला को शून्य पर आउट किया। मानव सुथार ने 35वें ओवर में कप्तान धनंजय डिसिल्वा (14 गेंदों में 8) मैदान गीला होने के कारण दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी हुई। लंच तक श्रीलंका का पहली पारी में स्कोर 32 ओवर में 130/4 रहा। श्रीलंका ने मंगलवार को पहले सेशन में 122 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। कामिंदु मेंडिस ने 58 गेंदों में 32 रन बटोरे। उन्हें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 30वें ओवर में पवेलियन भेजा।

India Vs Sri Lanka Score

श्रीलंका की पहली पारी: 265/8 (83.4 ओवर)

भारत की पहली पारी: 503/9 d (138 ओवर)

सोरियाबंदरा और कामिंदु ने ने जोड़े 87

कामिंदु ने सोरियाबंदरा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। यह सोरियाबंदरा ने 76 गेंदो में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। कामिल मिशारा (25 गेंदों में 19) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर में अपना शिकार बनाया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम दो दिन पूरी तरह हावी रही। भारत ने सोमवार को पहली पारी 503/9 पर घोषित करने के बाद श्रीलंका को दो झटके दिए। पहले दिन स्टंप्स के समय श्रीलंका का पहली पारी में स्कोर तीन ओवर में 8/2 था। प्रसिद्ध ने लाहिरु उदारा (1) जबकि स्पिनर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या (2) का शिकार किया। भारतीय गेंदबाज कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन धमाल मचाकर श्रीलंका को जल्द समेटने की फिराक में होंगे।

जुरेल और पडिक्कल ने ठोका शतक

भारत ने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। जुरेल ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन गजब का धैर्य दिखाया और सो भारत की स्थिति मजबूत कर दी। उन्होंने 177 गेंद में नौ चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने सातवें विकेट के लिए ऋषभ पंत (89 गेंदों में 63) के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 307 रन से बढ़कर 419 रन हो गया। जुरेल ने मानव सुथार (51 गेंदों 18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की और भारत 500 रन के करीब पहुंचा

ऋषभ पंत के शरीर को निशाना बनाया

विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने अपनी चिर-परिचित आक्रामक पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले। उन्होंने छह चौके और दो छक्के जमाए। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने लगातार शॉर्ट गेंदों से उनके शरीर को निशाना बनाया। फर्नांडो की एक गेंद पंत के कंधे पर भी लगी, लेकिन पंत ने धैर्य बनाए रखा। मैच के पहले दिन पडिक्कल ने 193 गेंदों 117 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके शामिल हैं। कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 108 गेंदों में 50 रन निकले।

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दिनुशा ने किया भारत की नाक में दम, कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा