IND vs SL Day 2 Highlights: कोलंबो टेस्ट में दमदार स्थिति में पहुंचा भारत, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने काटा गदर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs SL Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में आयोजित हो रहा है। दूसरे दिन भी भारत का दबदबा देखने को मिला। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिए हैं।

IND vs SL Day 2 Highlights
मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल

IND vs SL Day 2 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। कोलंबो टेस्ट में भारत दमदार स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने मैच के दूसरे दिन भी श्रीलंका के खिलाफ दबदबा कायम रखा। स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर तीन ओवर में दो विकेट पर 8 रन था। कामिल मिशारा 5 रन बनाकर नाबाद हैं। लाहिरुल कुमारा (1) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। उदारा (1) का यशस्वी जायसवाल ने तीसरी स्लिप में डाइव लगाकर मुश्किल कैच पकड़ा। प्रभात जयसूर्या (2) को मानव सुथार ने एलबीडब्ल्यू किया। जयसूर्या के आउट होते ही दिन का खेल खत्म हो गया।

भारत ने पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों के दम पर नाबाद 115 रन बनाए। जुरेल ने 171 गेंदों में शतक कंप्लीट किया। यह उनका टेस्ट में दूसरा शतक है। उन्होंने अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक लगाया था। देवदत्त पडिक्कल ने भी सेंचुरी जमाई। उन्होंने 193 गेंदों में सात चौकों के जरिए 117 रन बटोरे। ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की ओर से पेसर अथिता फर्नांडो चार विकेट झटके। स्पिनर केशारा नुवानथा और प्रभात जयसूर्या ने दो-दो जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने एक विकेट चटकाया।

IND Vs SL Full Scorecard

श्रीलंका की पहली पारी: 8/2 (3 ओवर)

भारत की पहली पारी: 503/9 (138 ओवर)

पंत-जुरेल ने की शतकीय साझेदारी

दूसरे सेशन के आखिर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। फिर टी ब्रेक हो गया। दूसरे सेशन में भारत ने 56 रन जोड़े और दो विकेट खोए। मानव सुथार 51 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने 125वें ओवर में आउट किया। सुथार ने जुरेल के संग आठवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। दूसरा सेशन शुरू होते ही ऋषभ पंत ने विकेट गंवाया। उन्होंने 89 गेंदों में 63 रन जोड़े, जिसमें छह चौके और दो छक्के हैं। पंत को केशर नुवांथा ने 113वें ओवर की पहली गेंद पर लाहिरु उदारा को कैच कराया। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप की। पंत पहले दिन हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्होंने दूसरे दिन तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। प्रसिद्ध कृष्णा चार बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद सिराज ने 28 गेंदों में 3 रन बनाए।

पहला सेशन में एक विकेट गंवाया

दूसरे दिन के पहला सेशन में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस दौरान 27 ओवर में एक विकेट गंवाकर 119 रन जुटाए। लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 112 ओवर में 419/6 था। भारत ने सोमवार को खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही सारांश जैन का विकेट खोया। उन्होंने 8 गेंदों में 6 रन बनाए। यह स्पिन ऑलराउंडर सारांश का डेब्यू टेस्ट है।

पडिक्कल ने की दो अहम साझेदारियां

भारत ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 300 रन बनाए। केएल राहुल (18) और यशस्वी जायसवाल ने भारत तको सतर्क शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। यशस्वी फिफ्टी से चूके। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बटोरे। पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल (108 गेंदों में 50, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 और रविंद्र जडेजा (83 गेंदों में 43, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की। पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में भी शतक जमाया था।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोलंबो टेस्ट: दूसरे दिन दमदार स्थिति में भारत, जुरेल और पंत ने काटा गदर