चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेतेश्वर पुजारा ने वर्तमान वर्ल्ड टेस्ट इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने भारत के पांच और ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Cheteshwar Pujara
भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का खिताब जीतने के लिए इस समय 6 टीमें मैदान में एक दूसरे से भिड़ रही हैं। भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है, जबकि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से भिड़ रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टक्कर बांग्लादेश से हो रही है। ये तीनों सीरीज काफी दिलचस्प मोड़ पर हैं। इन बड़ी टीमों के बीच हो रही भिड़ंत के बीच भारत के पूर्व दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा टेस्ट क्रिकेट खेल रहे 11 खिलाड़ियों को लेकर एक टीम चुनी है, जिसमें पांच भारतीय को जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है।

चार टीम के खिलाड़ियों को दी जगह

चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा क्रिकेटर्स में से अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन चुनी है, जिसमें पांच भारतीय, चार ऑस्ट्रेलियाई, इंग्लैंड और अफ्रीका के एक एक खिलाड़ी को शामिल किया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकइंफो वीडियो में चेतेश्वर पुजारा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर एडन मार्करम और केएल राहुल को शामिल किया है। मार्करम ने 50 मैचों में 3192 रन बनाए हैं, उनका औसत 35.46 हैं। वहीं केएल राहुल ने टेस्ट में 69 मैचों में 4270 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 शतक हैं।

मध्यक्रम में उन्होंने मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट और स्टीव स्मिथ को जगह दी है। दोनों खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप-2 में हैं। जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 6500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जबकि स्मिथ ने 4500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके बाद पुजारा ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी टीम में रखा है। चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा और पैट कमिंस को ऑलराउंडर के रूप में चुना है, लेकिन इसके साथ एक शर्त भी रखी है।

बेन स्टोक्स को शामिल करने की चाहत

उन्होंने वीडियो में कहा, ''ये नॉर्मल ट्रैक के लिए है, लेकिन अगर मैच कहीं और हो, जैसे इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में, तो मैं रविंद्र जडेजा की जगह एक तेज गेंदबाज लूंगा या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर।'' उन्होंने ये भी कहा कि अगर बेन स्टोक्स ने संन्यास नहीं लिया होता तो वह उन्हें लेते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर नाथन लियोन को चुनकर अपनी बेस्ट इलेवन पूरी की। हालांकि उन्होंने अपनी टीम में कप्तान नहीं चुना है।

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन

एडन मार्करम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह