IND vs SL: पहले टेस्ट के दूसरे दिन दिखेंगे ये दो बदलाव, क्या गॉल में मौसम फिर करेगा परेशान?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs SL Galle Test: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन अच्छी बल्लेबाज की। शनिवार को बारिश ने खलल डाला था। मैच के दूसरे दिन दो बदलाव देखने को मिलेंगे।

IND vs SL Day 2 Weather, Galle Weather Report
पहले दिन का खेल समाप्त के होने बाद लौटते देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के पहले दिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण काफी वक्त बर्बाद हुआ। सिर्फ 73 ओवर का ही खेल हो सका था। हालांकि, भारत ने टॉस जीतकर अच्छी बल्लेबाजी की। स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 288/2 था। देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 16 रन ही जुटा सके।

दूसरे दिन दिखेंगे ये दो बदलाव

पहले दिन बारिश के खलल डालने की वजह से गॉल टेस्ट के दूसरे दिन दो बदलाव देखने को मिलेंगे। रविवार को खेल सुबह 9:45 बजे यानी तय समय से 15 मिनट पहले शुरू होगा। दूसरे दिन अधिकतम 98 ओवर फेंकने की इजाजत होगी, जो आमतौर पर 90 ओवर होती है। शनिवार को मौसम ने दो बार अड़ंगा लगाया था। पहले दूसरे सेशन की शुरुआत में और फिर टी ब्रेक के बाद आखिरी सेशन के बीच में। रुकावट के कारण खेल को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 20 मिनट तक बढ़ाना पड़ा था।

क्या मौसम फिर करेगा परेशान?

गॉल में मौसम फिर परेशान कर सकता है। दूसरे दिन सुबह में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। करीब 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ह्यूमिडिटी तकरीबन 80 प्रतिशत रहेगी। दोपहर में भी मौसम कुछ इसी तरह का रहेगा। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, दोपहर में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है। शाम में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ह्यूमिडिटी का लेवल 75 प्रतिशत के करीब रहेगा। तापमान गिरकार 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम में भी बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है।

पडिक्कल की दोहरे शतक पर नजर

पडिक्कल की दूसरे दिन दोहरे शतक पर नजर होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में पर्थ में अपना पिछला टेस्ट खेलने वाले पडिक्कल ने 134 गेंदों में अपना पहली इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी की। दिन का खेल खत्म होने तक वह 178 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन बनाकर नाबाद थे। वह ऋषभ पंत के साथ 52 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। पडिक्कल ने इससे पहले केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन जोड़े। इस साझेदारी में पडिक्कल ने लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आखिरी सेशन में राहुल को बांह में ऐंठन के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL: दूसरे दिन दिखेंगे ये दो बदलाव, क्या गॉल में मौसम फिर करेगा परेशान?