IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ी, तीसरे दिन भी बारिश का कहर!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है। पहले दो दिन बारिश ने खूब परेशान किया। आज मैच का तीसरा दिन है। आज के दिन भी बारिश की अच्छी खासी संभावना है। आइए एक नजर वेदर रिपोर्ट पर डालते हैं-

IND vs SL Galle Weather Today
IND vs SL गॉल आज का मौसम

इंडिया वर्सेस श्रीलंका 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया मेजबानों पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करने में लगी है, लेकिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर रही है। पहले दो दिन बारिश ने खूब परेशान किया। कई मौकों पर मैच लंबे समय तक रुका रहा। ऐसे में फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि गॉल में तीसरे दिन का मौसम कैसे रहने वाला है। तो बता दें, क्रिकेट फैंस के लिए यह एक और निराशाजनक दिन रह सकता है। गॉल में आज बारिश होने के 83 प्रतिशत चांसेस है।

IND vs SL टेस्ट: आज के मौसम का हाल

गॉल में आज सुबह 9 बजे से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। 9 और 10 बजे बारिश होने की संभावना 51 प्रतिशत है, जो अगले कुछ घंटों में घटकर 45 से 48 प्रतिशत रह जाती है। दोपहर 2 बजे से मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है। उस समय बारिश की संभावनाएं एक बार फिर 50 प्रतिशत से अधिक जताई जा रही है। इसका मतलब साफ-साफ यह है कि आज भी बारिश के कारण कई बार मैच रुख सकता है।

IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ी

बारिश के कहर के चलते IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ती जा रही है। पहले दो दिन के खेल में 180 ओवर की जगह 116 ओवर का ही खेल हो पाया। तीसरे दिन भी मौसम कुछ ऐसा ही है। ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। अगर आज 90 ओवर का पूरा खेल नहीं हो पाता है तो इस मैच का नतीजा निकलना काफी मुश्किल हो जाएगा। अभी तीन पूरी पारियां होना बाकी है।

कैसा रहा IND vs SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल

देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की शानदार पारी भारत के बूते भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 460 रन बना लिए। रविवार को सिर्फ 43 ओवर का खेल संभव हुआ और इस दौरान श्रीलंका के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। स्टंप्स के समय कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर थे।

लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दिन का खेल दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। लंबे अंतराल के बाद उतरे श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पहले दिन की तुलना में बेहतर लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की तथा भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया।

भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी और उसके पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का शानदार मौका था। टीम ने हालांकि 172 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए। कुछ विकेट श्रीलंकाई स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से आए जबकि कुछ भारतीय बल्लेबाजों की गलतियों का नतीजा रहे।

रात के 131 रन से आगे खेलने उतरे पडिक्कल ने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 215 गेंदों में अपना पहला 150 रन पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर पहुंचने से पहले ही भारत को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लग चुका था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना बढ़ी, तीसरे दिन भी बारिश का कहर!