Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SACoach Gautam Gambhir and Captain Suryakumar Yadav visit Jagannath Temple Before Cuttack T20I Devisha Shetty
भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे कोच गंभीर और सूर्या, कप्तान ने किया जयघोष; देविषा भी आईं नजर

भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे कोच गंभीर और सूर्या, कप्तान ने किया जयघोष; देविषा भी आईं नजर

संक्षेप:

कटक टी20 मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे। देविषा शेट्टी भी नजर आईं। सेवायत रबी प्रतिहारी ने खिलाड़ियों के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की।

Dec 09, 2025 04:29 pm ISTMd.Akram पुरी, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पूर्व, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित टीम इंडिया के चार सदस्य मंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविषा शेट्टी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रवेश किया। सुरक्षा कर्मियों और पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह के साथ मंदिर में प्रवेश करते समय कप्तान ने ‘‘जय जगन्नाथ’’ का जयघोष किया। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी मंदिर में दर्शन किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी प्रतीक सिंह ने कहा, “टीम इंडिया के खिलाड़ियों के मंदिर प्रवेश के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और खिलाड़ियों ने भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।” सेवायत रबी प्रतिहारी ने खिलाड़ियों के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की और आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्वलित कर आगामी सीरीज में टीम इंडिया की सफलता की कामना की। एसपी ने बताया कि दर्शन के बाद टीम सदस्य वापस भुवनेश्वर लौट गए।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार के पास तीन रिकॉर्ड हासिल करने का मौका, अफ्रीका सीरीज में करेंगे कमाल

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी से मजबूती हासिल करने वाली मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम पहले मैच के साथ अगले साल स्वदेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली यह सीरीज फरवरी में होने वाले विश्व कप के लिए भारत की औपचारिक तैयारी का आगाज है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम 10 टी20 मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच मैच की सीरीज खेलेगी।

ये भी पढ़ें:स्प्लिट कोचिंग की बातें करने वालों पर बरसे गंभीर, बोले- अपने दायरे में रहना सीखो

पिछले वर्ष विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने टी20 में दमदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप में उसने लगातार आठ मैच जीतकर खिताब जीता था। तब से भारत ने अपनी जीत का आंकड़ा 26 मैच तक पहुंचा दिया है जिसमें एशिया कप में लगातार सात मैच जीतना भी शामिल है। इस बीच भारतीय टीम को केवल चार मैच में हार मिली। इस अवधि में भारतीय टीम ने कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है और अब उसका लक्ष्य उस टीम के खिलाफ अपनी धार को और अधिक मजबूत करना होगा जिसे उसने टी20 विश्व कप फाइनल में हराया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |