
IND vs SA: यशस्वी जायसवाल ने ठोका पहला वनडे शतक, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले छठे भारतीय
Yashasvi Jaiswal ODI Century: यशस्वी जायसवाल ने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में शतक जमाया। यह युवा सलामी बल्लेबाज का पहला वनडे शतक है। उन्होंने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है।
Yashasvi Jaiswal ODI Century: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में बल्ला बोला। पिछले दो मैचों सस्ते में पवेलियन लौटने वाले यशस्वी ने शतक जमाया। उन्होंने विशाखापट्टनम के मैदान पर 121 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और दो छक्के निकले। 10 चौके और एक सिक्स शामिल है। उन्होंने 111 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनका हला वनडे शतक है। उन्होंने अर्धशतक 75 गेंदों में जमाया लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। यशस्वी ने उसके बाद 50 रन सिर्फ 36 गेंदों में जोड़े। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अभी तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं।
ऐसा करने वाले छठे भारतीय प्लेयर
यशस्वी ने वनडे में शतक लगाते ही जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया। वह क्रिकेट इतिहास में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले यह कमाल सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल ने किया। यशस्वी ने 28 टेस्ट में सात शतकीय पारियां खेलिया हैं। उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक है। उन्होंने जुलाई 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं, यशस्वी ने पहला वनडे मैच फरवरी 2025 में खेला। उन्हें नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिला।
यशस्वी ने दिलाई शानदार शुरुआत
भारत ने विशाखापट्टनम वनडे में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। यशस्वी ने रोहित शर्मा (73 गेंदों में 75, सात चौके, तीन छक्के) के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 271 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी स्पिनर केशव महाराज ने 26वें ओवर में तोड़ी। उन्होंने रोहित शर्मा को मैथ्यू ब्रीट्जके के हाथों कैच कराया। इसके बाद, यशस्वी ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की अटूट साझेदारी की। कोहली ने 45 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 6 सिक्स और तीन छक्के हैं। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।






