IND vs SA: कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज? तिलक वर्मा के हाथ लगी 'दोहरी' निराशा
IND vs SA टी20 सीरीज को भारत ने 3-1 से अपने नाम किया। तिलक वर्मा पांचवें टी20 के साथ पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बावजूद उन्हें ना तो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला और ना ही प्लेयर ऑफ द सीरीज का। जानें किसे मिले ये दो खास अवॉर्ड-

IND vs SA टी20 सीरीज का अंत बल्लेबाजों के धूम धड़ाके के साथ हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 में दोनों टीमों ने 200-200 रन का आंकड़ा पार किया, भारत ने जहां 231 रन बोर्ड पर लगाए, वहीं साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 201 रन बनाने में कामयाब रही। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 432 रन बनाए। भारत ने यह मैच 30 रनों से जीता। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जब प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का ऐलान हुआ तो तिलक वर्मा के हाथ दोहरी निराशा लगी। तिलक ने पांचवें टी20 में 73 रनों के साथ भारत क्या पूरे मैच के हाईएस्ट स्कोरर थे, वहीं उन्होंने India vs South Africa टी20 सीरीज में 62 की औसत के साथ सबसे अधिक 186 रन बनाए।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से हरफनमौला हार्दिक पांड्या को नवाजा गया। पांड्या ने नंबर-5 पर आकर 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और कुल 25 गेंदों पर 63 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। पांड्या ने गेंदबाजी में भी डेवाल्ड ब्रेविस का बड़ा विकेट चटकाया था। उनका इस मैच में इंपैक्ट ज्यादा था, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
वहीं 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' की बात करें तो, यह अवॉर्ड मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिला। चक्रवर्ती ने आखिरी टी20 में 4 विकेट लेने के साथ सीरीज में सर्वाधिक 10 विकेट चटकाए।
वरुण चक्रवर्ती ने किसे डेडिकेट किया अपना POTS का अवॉर्ड?
वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, यह एक हाई-इंटेंसिटी मैच था और शायद सीरीज का सबसे अच्छा गेम था। मुझे इसमें बहुत मजा आया। मुझे यही रोल दिया गया है; मेरा पहला ऑप्शन हमेशा विकेट लेना होता है। ऐसा न करने का कोई कारण नहीं है। इसलिए जब भी मुझे गेंद मिलती है, मेरा माइंडसेट अटैक करने और असर डालने का होता है। मैं उन सभी से बात करता हूं - सूर्या, संजू और दूसरे खिलाड़ी। वे हमेशा मुझे मोटिवेट करते हैं और उन बातचीत से सच में मदद मिलती है। (आप सबसे आगे कैसे रहते हैं?) बस लगातार खुद को बेहतर बनाकर। मैं हर सीरीज में कुछ नया लाने की कोशिश करता हूं। अगर यह काम करता है, तो बहुत बढ़िया; अगर नहीं, तो मैं वापस जाता हूं, उस पर काम करता हूं और मजबूत होकर वापस आता हूं। इसी तरह मैं खुद को बेहतर बनाता रहता हूं। मैं यह अपनी मां, पिताजी और बहन को डेडिकेट करना चाहूंगा।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




