Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA What will happen to Ruturaj Gaikwad when Shreyas Iyer returns R Ashwin gives a clear cut Mann Ki Baat
श्रेयस अय्यर की वापसी पर ऋतुराज गायकवाड़ का क्या होगा? आर अश्विन ने क्लियर कट बताई ‘मन की बात’

श्रेयस अय्यर की वापसी पर ऋतुराज गायकवाड़ का क्या होगा? आर अश्विन ने क्लियर कट बताई ‘मन की बात’

संक्षेप:

आर अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर अहम बात कही है। भारतीय वनडे टीम में गायकवाड़ नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

Dec 05, 2025 09:14 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने चौथे नंबर पर उतरने के बाद 8 गेंदों में 14 रन बनाए। हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ को दूसरे मैच में अपनी नई भूमिका से सामंजस्य बिठाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने रायपुर में 83 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो सिक्स हैं। यह 28 वर्षीय बल्लेबाज का पहला वनडे शतक था। उन्होंने विराट कोहली (102) के साथ 195 रनों की दमदार साझेदारी की। भारत के लिए वनडे में श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन चोटिल होने के कारण टीम प्रबंधन ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी। अश्विन ने गायकवाड़ को लेकर क्लियर कट अपने ‘मन की बात’ बताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'कुछ साबित करने की जरूरत नहीं'

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऋतुराज एक सलामी बल्लेबाज हैं। कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें नंबर-4 पर बैटिंग नहीं करनी चाहिए। आईपीएल में आपके बेस्ट बल्लेबाज टॉप तीन में होने चाहिए। लेकिन वनडे में ऋतुराज के लिए नंबर-4 पर संभावनाएं हैं। वह सीमर्स को अच्छी तरह हैंडल करते हैं। उन्हें मूविंग बॉल के खिलाफ थोड़ी दिक्कत है और अगर वह नंबर-4 पर बैटिंग करते है तो उसका इतना सामना नहीं करना पड़ेगा। वह स्पिन के एक शानदार प्लेयर हैं और विकेटों के बीच तेजी से दौड़ते हैं। उसके पास सभी शॉट्स हैं। नंबर-4 पर बैटिंग करने के लिए उन्हें और कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।”

ये भी पढ़ें:कुछ गड़बड़ है, उन्हें क्यों चुना गया? अश्विन ने उठाया टीम के सिलेक्शन पर सवाल

'मैंने कई नए आइडिया सोचे हैं'

पूर्व स्पिनर का मानना है कि गायकवाड़ को वनडे में लंबे समय तक चांस मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि अय्यर के लौटने के बावजूद गायकवाड़ को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अश्विन ने कहा, "अगर श्रेयस अय्यर वापस भी आते हैं तो भी आप ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दे सकते हैं। मुझे ठीक से नहीं मालूम कि कैसे, लेकिन मैंने कई नए आइडिया सोचे हैं। क्या आप ऋतुराज को ऊपर भेजेंगे? मुझे पक्का नहीं पता। वह शानदार खिलाड़ी हैं और लंबे समय तक खेलने के हकदार हैं।" अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें सिडनी में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:इस रिजल्ट को निगलना मुश्किल नहीं...राहुल ने बताया टीम इंडिया को क्यों मिली हार?

गायकवाड़ ने इसे माना था चुनौती

वहीं, गायकवाड़ ने रायपुर वनडे के बाद स्वीकार किया कि नंबर-4 पर बैटिंग चुनौती थी। उन्होंने कहा, ''मैं हां कहूंगा क्योंकि नंबर चार पर बल्लेबाजी करना भी मेरे लिए एक चुनौती थी।'' गायकवाड़ ने कहा, ''मेरे लिए यह सम्मान की बात है की टीम प्रबंधन ने एक ऐसे सलामी बल्लेबाज पर भरोसा दिखाया जो चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सकता है। मैंने अपनी इस भूमिका को इसी तरह से लिया।'' उन्होंने आगे कहा, ''यह केवल शुरुआती 10 से 15 गेंद खेलने का मामला होता है और उसके बाद प्रक्रिया समान रहती है।'' इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |