Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA What weaknesses should Shubman Gill address EX India coach Sanjay Bangar gave blunt answer Says over 28 games
शुभमन गिल कौन सी कमजोरी दूर करें? पूर्व भारतीय कोच ने दिया दो टूक जवाब, बोले- 28 से ज्यादा मैच…

शुभमन गिल कौन सी कमजोरी दूर करें? पूर्व भारतीय कोच ने दिया दो टूक जवाब, बोले- 28 से ज्यादा मैच…

संक्षेप:

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं? शुभमन को कौन सी कमजोरी दूर करना चाहिए? पूर्व भारतीय कोच संजय बांगर ने इसका दो टूक जवाब दिया दिया है।

Dec 17, 2025 05:39 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने बुधवार को कहा कि सीधी गेंदों को नहीं खेल पाने की शुभमन गिल की कमजोरी चिंता का सबब है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मैचों में 32 रन ही बना सके हैं। बांगर ने कहा कि ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर गिल सहज लग रहे हैं लेकिन सीधी गेंदों को नहीं खेल पा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जियोस्टार पर गेम प्लान कार्यक्रम में बांगर ने कहा, ''शुरुआत में उनका फुटवर्क काफी सकारात्मक था लेकिन 28 से ज्यादा मैचों में अगर तीन या चार बाउंड्री निकाल दें तो सीधी गेंदों को वह नहीं खेल पा रहे हैं। सीधी गेंदों के सामने उनका स्ट्राइक रेट बहुत खराब है।'' उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, ''वह काफी आक्रामक सोच के साथ खेलते हैं। उनमें गेंद को पीटने की क्षमता है, खासकर कवर्स के ऊपर से जो खास कौशल है।'' बांगर ने ने हार्दिक पांड्या के हरफनमौला योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ''पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को संतुलन मिलता है।''

ये भी पढ़ें:बहुत बातें हुईं, अब समय आ गया गिल को बाहर करो; गंभीर को किसने दी सलाह?

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। गिल ने अच्छी तरह से स्थापित संजू सैमसन की जगह ली। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज को अभिषेक शर्मा के साथ एक प्रभावी साझेदारी बनाने के बावजूद पहले निचले क्रम में धकेल दिया गया और अंततः बाहर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार या शुभमन, किसकी फॉर्म ज्यादा टेंशन बढ़ाएगी? कैफ ने दिया बेबाक जवाब

गिल ने अन्य प्रारूपों में अपना स्तर दिखाया है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें अब भी उस आश्वस्त बल्लेबाज की झलक नहीं दिखाई है जो वह टेस्ट और वनडे में है। वह रविवार को कम लक्ष्य का पीछा करते हुए भी सिर्फ 28 रन ही बना पाए, जिसने टी20 विश्व कप से पहले चिंताओं को कम नहीं किया है। विश्व कप से पहले भारत के पास सबसे छोटे प्रारूप में अब सिर्फ सात मैच हैं। ऐसे में गत चैंपियन टीम चाहेगी कि उनका प्रमुख बल्लेबाज जल्द से जल्द लय फिर से हासिल कर ले।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |