Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Washington Sundar Upgrading Big Hitting Ability with assistant coach Ryan ten Doeschate Help
दो मैच में फ्लॉप रहे वॉशिंगटन सुंदर की स्पेशल तैयारी, कोच गंभीर और डोएशे कर रहे हैं मदद

दो मैच में फ्लॉप रहे वॉशिंगटन सुंदर की स्पेशल तैयारी, कोच गंभीर और डोएशे कर रहे हैं मदद

संक्षेप:

सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा है कि भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुंदर अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Dec 05, 2025 11:02 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

वॉशिंगटन सुंदर को वनडे टीम में अपनी भूमिका को लेकर सामंजस्य बिठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा कि यह हरफनमौला खिलाड़ी इस प्रारूप की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहा है। वॉशिंगटन को भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शुक्रवार को गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी में पसीना बहता देखा गया। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की चुनौती से निपटने के लिए अभ्यास सत्र में बड़े शॉट खेल रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रांची वनडे में 18 गेंदों में 13 रन की पारी खेली, जबकि रायपुर में सात गेंद में सिर्फ एक रन बनाये। इन दोनों मैचों में क्रीज पर उनकी मौजूदगी ने भारत की रन गति को प्रभावित किया था। ऐसे में मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की निगरानी में उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी अभ्यास करते देखना आश्चर्यजनक नहीं था। वह इस दौरान स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की अधिक कोशिश कर रहे थे।

डोएशे तमिलनाडु के इस खिलाड़ी की मेहनत करने की ललक से प्रभावित दिखे। उन्होंने सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है वाशी (वॉशिंगटन) आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने की विशेष भूमिका से सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहा है। वह इस मामले में कुछ पहलुओं पर सुधार करना चाहता है।’’

वॉशिंगटन को हालांकि सीमित ओवर प्रारूप में गेंदबाजी का पूरा मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने 2025 में खेले अपने पांच एकदिवसीय में सिर्फ एक मैच में 10 ओवर का कोटा पूरा किया है। डोएशे ने इस बारे में कहा, ‘‘ जब आप उंगली की मदद से स्पिन करने वाले गेंदबाज के बारे में बात करते हैं तो आपको सामने वाले बल्लेबाज को देखना होता है कि वह दायें हाथ का बल्लेबाज है या वामहस्त है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह हमारे छह गेंदबाजों और कुलदीप (यादव) तथा रविंद्र (जडेजा) के साथ तीन स्पिनरों में से एक है। हम इस तरह की परिस्थितियों में स्पिनरों से 20 ओवर से अधिक स्पिन गेंदबाजी नहीं करा सकते हैं। ’’

ये भी पढ़ें:वनडे सीरीज जीतने की बेताबी...रेयान टेन डोएशे ने तीसरे मैच के लिए बताई सबसे बड़ी

डोएशे ने कहा कि खराब दौर का हालांकि वॉशिंगटन की मानसिकता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। भारतीय टीम ने यहां वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा लिया, जिसमें यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन और तिलक वर्मा ने दूधिया रोशनी में पसीना बहाया। इस सत्र में मौजूद खिलाड़ियों का ध्यान बायें हाथ के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ अपने कौशल को निखारने पर था। भारतीय बल्लेबाजों को हाल के दिनों में बायें हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर और केशव महाराज ने कई मौकों पर उन्हें मुश्किल में डाला है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |