Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Virat Kohli International Century Ended in Losing Cause After 2462 days this happened 8 times in ODI career
2462 दिनों के बाद विराट कोहली ने झेला 'बड़ा गम', वनडे करियर में सिर्फ 8 बार हुआ ऐसा

2462 दिनों के बाद विराट कोहली ने झेला 'बड़ा गम', वनडे करियर में सिर्फ 8 बार हुआ ऐसा

संक्षेप:

विराट कोहली ने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में शतक जड़ा था। भारतीय टीम को इस मैच में चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने रायपुर में 359 का रिकॉर्ड टारगेट चेज किया।

Dec 04, 2025 07:49 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के हाथों ऐतिहासिक हार मिली। साउथ अफ्रीका ने 359 का टारगेट चेज किया और भारत को चार विकेट से हराया। यह वनडे में भारत के खिलाफ टारगेट करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत 358/5 का विशाल स्कोर बनाया था। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स हैं। यह उनका वनडे में 53वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 84वां शतक था। कोहली ने पहले वनडे में भी शतक जमाया था, जिसमें भारत 17 रनों से जीता। वहीं, गायकवाड़ ने रायपुर में 83 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। यह उनकी पहली वनडे सेंचुरी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2462 दिनों के बाद कोहली ने झेला 'बड़ा गम'

दिग्गज क्रिकेटर कोहली को एक 'बड़ा गम' झेलना पड़ा है। दरअसल, 2462 दिनों के बाद ऐसा हुआ जब कोहली के सेंचुरी लगाने के बावजूद भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनकी पिछली 18 इंटरनेशनल सेंचुरी में से 17 भारत की जीत में आई हैं। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका वनडे में छह साल और नौ महीने बाद जीत में सेंचुरी का सिलसिला टूटा है। रायपुर से पहले मार्च 2019 में विराट के शतक के बावजूद भारत ने वनडे में हार का सामना किया था। तब उन्होंने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 95 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए थे। भारत को ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 314 के टारगेट का पीछा करते हुए 32 रन से शिकस्त मिली थी।

ये भी पढ़ें:एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 प्लेयर, कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:इस रिजल्ट को निगलना मुश्किल नहीं...राहुल ने बताया टीम इंडिया को क्यों मिली हार?

कोहली के वनडे करियर में सिर्फ 8 बार हुआ ऐसा

'चेज मास्टर' कोहली वनडे में भारत के अब तक के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके 53 वनडे शतकों में से 44 भारत की जीत में आए हैं। उन्होंने 24 मैच विनिंग सेंचुरी चेज करते समय बनाईं। उन्होंने चेज करते हुए 89.29 के औसत से 6072 रन बनाए हैं। कोहली के वनडे करियर में सिर्फ 8 शतक भारत की हार में आए हैं और एक मैच बेनतीजा रहा। उन्होंने मौजूदा साल में 12 वनडे मैचों में 58.60 के औसत और 92.72 के स्ट्राइक रेट से 586 रन जोड़े हैं, जिसमें तीन शतकीय और तीन अर्द्धशतकीय पारियां हैं। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |