Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Virat Kohli Engages in Intense Airport Conversation with Selector Pragyan Ojha
एयरपोर्ट पर हुई चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली की मीटिंग, गंभीर भी पास में थे मौजूद

एयरपोर्ट पर हुई चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली की मीटिंग, गंभीर भी पास में थे मौजूद

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और BCCI के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा को एयरपोर्ट पर गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Tue, 2 Dec 2025 06:36 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को रायपुर में होने वाले दूसरे मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रांची में खेले गए पहले वनडे में फैंस को पैसा वसूल मैच देखने को मिला, जहां 650 से ज्यादा रन बने और आखिरी ओवर में मैच का नतीजा निकला। दूसरे वनडे से पहले भारतीय वनडे टीम में काफी हलचल देखने को मिल रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर टीम मैनेजमेंट दुविधा में है और लगातार उनसे भविष्य को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच एयरपोर्ट पर विराट कोहली और चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडिो में विराट कोहली चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा से काफी गंभीर बातचीत करते दिख रहे हैं। प्रज्ञान ओझा एक वीडियो में कोच गौतम गंभीर के पास भी मौजूद थे और रोहित शर्मा से हाथ मिला रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ओझा खिलाड़ियों और कोच के बीच दूरी को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और दोनों अच्छी फॉर्म में भी हैं।

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल 18 रन पर आउट हुए तो चौथे ओवर में कोहली बल्लेबाजी करने आए और रोहित शर्मा के साथ एक बेहतरीन शतकीय साझेदारी बनाई। उन्होंने 48 गेंदों में अर्धशतक, 102 गेंदों में शतक और 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें सात छक्के शामिल थे। यह वनडे में उनके करियर में सिर्फ पांचवीं बार है, जब उन्होंने एक मैच में पांच से अधिक छक्के मारे। भारत ने रांची में भरे हुए स्टेडियम के सामने 349 रन बनाए। यह उनका इस साल का दूसरा वनडे शतक था। पहला उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

ये भी पढ़ें:फिट होते ही तेम्बा बावुमा के बदले तेवर, कोहली-रोहित के टीम में होने पर ये कहा

वनडे में अपना 44वां प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के बाद रविवार को कोहली ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर मैं कहीं मैच के लिए पहुंच रहा हूं तो मैं 120 प्रतिशत तैयारी के साथ पहुंचता हूं। मैं यहां जल्दी आया ताकि यहां की परिस्थितियां समझ सकूं। दिन में दो बल्लेबाजी सत्र और शाम का एक सत्र करूं, जिससे मेरी तैयारी पूरी हो जाए। मैच से एक दिन पहले मैंने आराम किया क्योंकि मैं 37 साल का हूं और रिकवरी भी जरूरी है। मैं मैच को अपने दिमाग में बहुत विजुलाइज करता हूं और मुझे लगता है कि मैं उतना ही शार्प, इंटेंस हूं कि फील्डर्स और तेज गेंदबाजो को चुनौती दे सकता हूं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |