विराट कोहली ने 52वां शतक जड़कर रचा हैरतअंगेज इतिहास, टूट गया सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
Virat Kohli 52nd Century Record: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले वनडे में बेहतरीन शतक जमया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Virat Kohli 52nd Century Record: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने करियर के उस फेज हैं, जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं। कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी देखने को मिला। कोहली ने रविवार को रांची के मैदान पर शतक जड़कर हैरतअंगेज इतिहास रच डाला। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक सेंचुरी जमाने वाले वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
कोहली 2023 में सचिन को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर बने थे। सचिन ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाईं। 37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं, सचिन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांच शतक ठोके थे। कोहली ने 9 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है। वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी।
रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



