Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Tilak Varma Crowned Impact Player of the Series After Dominating South Africa
तिलक वर्मा को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, चुना गया सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया

तिलक वर्मा को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, चुना गया सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में तिलक वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया है। तिलक ने चार पारियों में 62.33 की शानदार औसत और 131.69 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए।

Dec 20, 2025 05:16 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जीत के बाद 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल से सम्मानित किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में, तिलक को भारतीय टीम के ट्रेनिंग असिस्टेंट राघवेंद्र द्वगी ने पदक दिया। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20I में 30 रन से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम की। तिलक वर्मा ने सीरीज में अगल-अगल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ड्रेसिंग रूम में हुए पुरस्कार समारोह में राघवेंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों का सामना करने में धैर्य, आत्मविश्वास और लचीलेपन के महत्व के बारे में बात की। भारत की यह जीत लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीत थी, जो सबसे छोटे प्रारुप में टीम की निरंतरता को दिखाती है।

तिलक वर्मा (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)

सीरीज के निर्णायक मैच में तिलक ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए, सलामी बल्लेबाजों द्वारा मजबूत नींव रखने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की, जिससे भारत 231 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा।

अवॉर्ड मिलने के बाद तिलक ने कहा, “दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतकर और एक बहुत ही खास इंसान से इसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से हमने दबाव में खेला, वह देखना बहुत अच्छा था। आने वाली न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 विश्व कप में हमारी परीक्षा होगी, और आइए हम उसी रवैये के साथ उन्हें जीतें।”

ये भी पढ़ें:मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है...सूर्यकुमार ने WC से पहले फैंस से किया बड़ा वादा

तिलक ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर चार पारियों में 62.33 की शानदार औसत और 131.69 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए। उनके खाते में दो अर्धशतक शामिल थे, जिसमें 73 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

पूरी सीरीज के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी अनुकूलन क्षमता और खेल की समझ का प्रदर्शन किया। पहले टी-20 में, नंबर 4 पर 32 गेंदों में उनके 26 रनों की सधी हुई पारी ने भारत को शुरुआती 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद संभालने में मदद की, जिससे बाद में बड़े स्कोर की नींव रखी गई। दूसरे मैच में, 214 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, तिलक ने नंबर 5 पर 34 गेंदों में शानदार 62 रन बनाकर अकेले ही लड़ाई लड़ी, जबकि उनके आस-पास विकेट गिरते रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरे टी-20 में नाबाद 26 रन बनाकर मैच खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।