Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Tilak varma completes 1000 T20I runs become the 5th fastest Indian to reach the milestone
स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने T20I में पूरे किए एक हजार रन, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने T20I में पूरे किए एक हजार रन, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

संक्षेप:

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी शानदार पारी के दौरान उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए और वह सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरा करने वाले 5वें भारतीय बने।

Dec 09, 2025 09:00 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए खेलते हुए एक हजार रन पूरा करने वाले 13वें बल्लेबाज बने। इसके साथ ही वह सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 32 गेंद में 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली ने 27 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। जोकि भारत के लिए सबसे कम पारियों में सबसे तेज एक हजार रन हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 पारियों में, केएल राहुल ने 29, सूर्यकुमार यादव ने 31 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

ये भी पढ़ें:T20I में सूर्यकुमार के बल्ले पर लगी जंग, लगातार मैचों में हुए हैं फ्लॉप

हरफनमौला हार्दिक पांड की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी से भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन बनाये। एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हार्दिक पांड्या के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |