Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa South African All Rounder Senuran Muthusamy Hits First Test Ton Calls it Truly Special
हाउसफुल स्टेडियम में शतक लगाने पर सेनुरन मुथुसामी हुए गदगद, यानसेन के छक्कों पर ये कहा

हाउसफुल स्टेडियम में शतक लगाने पर सेनुरन मुथुसामी हुए गदगद, यानसेन के छक्कों पर ये कहा

संक्षेप:

सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद कहा कि यह उनके लिए खास पल था। यानसेन के छक्के मारने की काबिलियत को उन्होंने अविश्वसनीय बताया। यानसेन शतक से चूक गए।

Nov 23, 2025 07:20 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को शानदार शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने कहा कि यह उनके लिए सचमुच यह एक खास पल है। मुथुसामी ने 109 रन बनाये जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुथुसामी ने 206 गेंद पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यानसन ने भारतीय स्पिनरों को निशाने पर रखकर 91 गेंद पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिन के खेल के बाद मुथुसामी ने कहा, ''इतने भरे हुए हाउस के सामने यह सच में एक खास पल था। मुझे खुशी है कि मैं टीम में अपना योगदान दे सका और पहली इनिंग्स में कुछ रन बना सका, जो हमेशा जरूरी होता है। यह (प्लान) बस पार्टनरशिप बनाने और इनिंग्स को आगे बढ़ाने और फिर बीच में रन बनाने का था।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि स्कोल्सी (वेरेन) ने आज सच में बहुत अच्छा किया और मार्को स्पेशल था। और दूसरे लोगों ने भी योगदान दिया, जो बहुत बढ़िया था।'' यानसन के लंबे छक्कों पर मुथुसामी ने हैरानी जताते हुए कहा, ''ओह, यह अविश्वसनीय था। मुझे हाउस में सबसे अच्छी सीट मिली थी। वह स्पेशल था। स्पेशल बॉल स्ट्राइकिंग। यह उसकी तरफ से शानदार था। यह बहुत बढ़िया था।

ये भी पढ़ें:केएल राहुल बने वनडे के कप्तान, अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

पगबाधा कॉल को सफलतापूर्वक रिव्यू करने पर उन्होंने कहा, ''मैं सच में बहुत निराश था। और जब मैं स्कोल्सी के साथ खड़ा था, तो मैंने कहा, "तुम्हें पता है, यह शायद मेरे ग्लब से छू गया होगा, मुझे लगता है कि मैं ठीक हो सकता हूं।'' और फिर जब यह डीआरएस पर आया, तो यह शानदार था कि ग्लब से थोड़ा छू गया था। मुझे कुछ महसूस हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि इमोशन और आउट होने की निराशा की वजह से, यह थोड़ी देर बाद तक तुरंत समझ नहीं आया।'' यह पूछने पर कि क्या पिच खराब होगी, मुथसामी ने कहा, ''तो इंतजार करते हैं और देखते हैं कि क्या होता है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |