भारत ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहला ही मुकाबला गंवाया, दक्षिण अफ्रीका ने रोका विजय रथ
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को 76 रनों से हराया। भारत की टूर्नामेंट में ये पहली हार है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने लगातार पांचवां मुकाबला जीता है।

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें से दो बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। भारतीय टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 4, केशव महाराज ने तीन और कॉर्बिन ने 2 विकेट लिए।
अभिषेक-किशन की जोड़ी फिर फ्लॉप
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उथरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। जारी टूर्नामेंट में भारतीय ओपनिंग जोड़ी सिर्फ एक बार दहाई का आंकड़ा छू सकी है। इस मैच में भी पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की एक बार फिर पोल खुल गई। ईशान किशन बिना खाता खोले 4 गेंद खेलकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और दो गेंद में एक ही रन बना पाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद आखिरकार खाता खोले, हालांकि वह चौथे मैच में भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 31 रन बनाए।
सुंदर-हार्दिक भी नहीं चले
अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए वॉशिंगटन सुंदर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सुंदर ने 11 गेंद में 11 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 22 गेंद में 18 रन ही बना सके। भारत ने 10 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। पांड्या और शिवम दुबे ने इसके बाद पारी का आगे बढ़ाया लेकिन बड़े शॉट खेलने के नाकाम रहे जिससे जरूरी रन गति में इजाफा होता रहा। इसके बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बीच छठे विकेट के लिए 30 गेंद में 35 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक पांड्या 17 गेंद में 18 रन बनाए।
रिंकू सिंह भी ज्यादा देर तक रुक नहीं सके। रिंकू ने दो गेंदें खेली और खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप ने दो गेंद में एक रन बनाया। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने जूझारू पारी खेली। लेकिन 19वें ओवर में आउट हो गए। शिवम ने 37 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। मार्को यानसेन ने जसप्रीत बुमराह को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिये। केशव महाराज को तीन विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
बुमराह-अर्शदीप ने दिलाई दमदार शुरुआत
इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (छह), कप्तान एडन मारक्रम (चार) और रायन रिकलटन (सात) रन बनाकर आउट हुए। ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 93 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।
डेविड मिलर का दमदार अर्धशतक
डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (दो) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



