Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa South Africa captain Temba Bavuma Becomes Oldest South African to Hit 2000 ODI Runs
दो हजार रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज अफ्रीकी बने तेम्बा बावुमा, डिकॉक की बराबरी की

दो हजार रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज अफ्रीकी बने तेम्बा बावुमा, डिकॉक की बराबरी की

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। बावुमा ने वनडे करियर में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया।

Dec 06, 2025 05:31 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान वनडे में दो हजार रन पूरे किए। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में वह दो हजार रन पूरा करने वाले अपने देश के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने 67 गेंद में 48 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 89 गेंद में 106 रन बनाए। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेम्बा बावुमा ने दो हजार वनडे रन का आंकड़ा तब छुआ जब उनकी उम्र 35 साल और 203 दिन थी। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने साथी खिलाड़ी रासी वैन डर डुसेन को पीछे छोड़ दिया। वैन डर डुसेन ने 34 साल और 247 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपनी 53वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और इस मामले में उन्होंने क्विंटन डिकॉक की बराबरी की।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे में 2000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है। अमला ने 40 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। वैन डर डुसेन ने 45 पारियों में ये कारनामा किया था। गैरी कस्टर्न ने 50, वहीं क्विंटन डिकॉक और बावुमा ने 53-53 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें:क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ जड़ा 7वां शतक, जयसूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 89 गेंद में 106 रन की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट लिये।

सबसे कम पारियां दक्षिण अफ्रीका के लिए 2000 वनडे रन

40 - हाशिम अमला

45 - रासी वैन डेर डुसेन

50 - गैरी कर्स्टन

53 - क्विंटन डिकॉक

53 - तेम्बा बावुमा

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |