Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Shubman Gill ruled out of Kolkata Test hospitalised BCCI provides latest update
IND vs SA: शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, हुए कोलकाता टेस्ट से बाहर; BCCI ने दिया ताजा अपडेट

IND vs SA: शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, हुए कोलकाता टेस्ट से बाहर; BCCI ने दिया ताजा अपडेट

संक्षेप: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल IND vs SA पहले टेस्ट में अब हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह फिलहाल निगरानी में हैं।

Sun, 16 Nov 2025 09:23 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट के बीच भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार, 16 नवंबर की सुबह शुभमन गिल की चोट पर ताजा अपडेट दिया। शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग करते हुए गर्दन में चोट लगी थी। इस चोट की वजह से उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था और वह फिर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए। जब टीम के सभी विकेट गिरने के बावजूद गिल बैटिंग करने नहीं उतरे तो उनकी चोट की गंभीरता का पता चला। अब बीसीसीआई ने उनकी इस चोट पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर यहां देखें

बीसीसीआई ने X पर अपडेट देते हुए लिखा, “कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह अस्पताल में निगरानी में हैं। वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।”

ये भी पढ़ें:IND vs SA मैच के रिजल्ट से WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर? PAK को फायदा

शुभमन गिल को यह चोट भारतीय पारी के 35वें ओवर के दौरान लगी थी। महज तीन गेंदें खेलकर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह फिर वापस खेलने नहीं उतरे। शुभमन गिल की गौरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

बात मैच की करें तो, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। उनके पास 63 रनों की बढ़त है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका 159 पर सिमट गया था, जिसके बाद भारत ने 30 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |